भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, तीन खिलाड़ी खेल रहे हैं तीन सीरीज में
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज काफी अहम है। यह सीरीज आगामी 2026 के टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पहले मुकाबले का आयोजन कटक में होगा, और इससे पहले हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं।
यहां जानिए, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों में शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन रहे हैं:
1. डेविड मिलर - 524 रन
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 25 मैचों में 524 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 35 का रहा है और स्ट्राइक रेट 147 का। मिलर की बल्लेबाजी भारत के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रह...










