विराट कोहली पहुंचे सिंहाचलम मंदिर, दक्षिण अफ्रीका से सीरीज जीतने के बाद भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह की पूजा की
विशाखापत्तनम: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद विशाखापत्तनम के प्रसिद्ध सिंहाचलम मंदिर में दर्शन किए। इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट ने दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 302 रन बनाए और सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शनविराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में खेले गए वनडे मैचों में शानदार बल्लेबाजी की। पहले मैच में विराट ने 135 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 102 रन की पारी खेली। तीसरे और अंतिम मैच में विराट ने नाबाद 65 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का सम्मान हासिल किया। कोहली के इस बेहतरीन प्रदर्शन से उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सिंहाचलम मंदिर में पूजाकोहली अपनी...










