फिन एलन ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5000 टी20 रन बनाने वाले बने दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिन एलन ने न केवल तूफानी बल्लेबाजी की, बल्कि भारत के अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया।
यूएई और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में कीवी टीम ने 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे न्यूजीलैंड ने महज 15.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
फिन एलन की तूफानी पारी, 50 गेंदों में नाबाद 84 रन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन इस मुकाबले में पूरी तरह लय में नजर आए। उन्होंने 168 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में नाबाद 84 रन की जबरदस्त पारी खेली।
इस पारी में फिन...










