पाकिस्तान के घुटने पर आने की इनसाइड स्टोरी: बांग्लादेश नहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति का आधी रात का फोन गेम-चेंजर
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले महामुकाबले पर छाई अनिश्चितता अब पूरी तरह खत्म हो गई है। पाकिस्तान ने आखिरकार यू-टर्न लेते हुए भारत के खिलाफ खेलने के लिए अपनी रजामंदी दे दी है। इस विवाद को सुलझाने में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच हुई फोन कॉल निर्णायक साबित हुई।
30 मिनट की बातचीत में सुलझा विवादसोमवार, 9 फरवरी की रात दोनों नेताओं के बीच लगभग 30 मिनट तक लंबी बातचीत हुई। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने इसे ‘क्रिकेट डिप्लोमेसी’ करार दिया। राष्ट्रपति दिसानायके ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि श्रीलंका और पाकिस्तान हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर 1996 वर्ल्ड कप का हवाला दिया, जब सुरक्षा कारणों से अन्य देशों ने श्रीलंका आने से मना किया था और भार...










