Tuesday, February 10

विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने पाकिस्तान को जमकर धोया, भारत से टी20 विश्व कप मैच पर बड़ा बयान

नई दिल्ली: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तान ने विवादों की बाढ़ ला दी थी। पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश की आड़ में भारत के साथ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। हालांकि, अब पाकिस्तान पूरी तरह से यू-टर्न मार चुका है और भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है।

This slideshow requires JavaScript.

राजकुमार शर्मा ने क्या कहा?
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इस मामले पर अपनी राय साझा की। उन्होंने ANI से कहा,
“यह ड्रामा ही था पाकिस्तान का, जो वे हमेशा से करते आए हैं। बांग्लादेश को सपोर्ट करके उन्होंने अपना एजेंडा पूरा किया। अब उन्हें यह एहसास हो रहा है कि अगर वे भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे, तो उनका कितना नुकसान होगा। पाकिस्तान से ऐसी हरकतें एक्सपेक्टिड हैं, और उन्होंने इसे इस बार भी दोहराया।”

बांग्लादेश पर कोई कार्रवाई नहीं होगी
ICC, PCB और BCB की बैठक के बाद आईसीसी ने स्पष्ट किया कि टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने पर बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ कोई सजा नहीं दी जाएगी। उनके रेवन्यू और होस्टिंग राइट्स सुरक्षित रहेंगे। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने को लेकर कुछ डिमांड रखी थीं, लेकिन आईसीसी ने उनकी सभी डिमांड खारिज कर दीं। इसके बावजूद पाकिस्तान अब खेलने के लिए राजी हो गया है।

वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज
भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला 3 विकेट से जीता। दोनों टीमों ने जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है।

Leave a Reply