स्पीकर की बैठक में गूंजे ठहाके, पीएम मोदी और प्रियंका गांधी दिखे मुस्कराते शीतकालीन सत्र के बाद चाय पर चर्चा, संसद में दिखा सौहार्द का दुर्लभ दृश्य
संसद के शीतकालीन सत्र के अनिश्चितकालीन समापन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई बैठक में राजनीति का एक अलग ही रंग देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच चाय पर हुई इस मुलाकात में न केवल खुलकर बातचीत हुई, बल्कि कई मौकों पर जोरदार ठहाके भी लगे।
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अनुपस्थिति में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विपक्षी दलों का नेतृत्व किया।
सदन की तल्खी से अलग दिखा माहौल
स्पीकर के चैंबर में हुई इस बैठक का माहौल पूरी तरह खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहा। हाल के दिनों में संसद के भीतर देखने को मिली तीखी बहसों और हंगामे के उलट, इस अनौपचारिक बैठक में राजनीतिक मतभेदों से परे संवाद और मुस्कान नजर आई।खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री मोदी ...










