सात साल की बेटी के सामने पिता को बेरहमी से मारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट को ग्राउंड किया
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट (T1) पर हुई एक शर्मनाक घटना ने यात्रियों में डर और चिंता पैदा कर दी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल पर आरोप है कि उन्होंने एक पैसेंजर के साथ मारपीट की, जबकि उनकी सात साल की बेटी इस वारदात का साक्षी बनी।
घटना के अनुसार, पैसेंजर अंकित दीवान ने पायलट को एयरलाइन स्टाफ के लिए निर्धारित सिक्योरिटी लेन का उपयोग करने पर टोका। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बाद में मामला हाथापाई तक पहुँच गया। दीवान के अनुसार, उनकी बेटी ने यह सब देखा और अभी भी सदमे में है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पायलट को जांच पूरी होने तक फ्लाइट उड़ाने से रोक दिया। एयरलाइन ने बयान में कहा, “हम इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। संबंधित कर्मचारी को जांच लंबित रहने तक आधिकारिक कर्तव्यों से हटा दिया गया है। जांच के निष्कर्षों के आधा...










