‘असमानता को खत्म करने का ईमानदार प्रयास’ वन रैंक-वन पेंशन पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
नई दिल्ली।
सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान और आजीवन सेवा को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन (OROP) की लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ लागू किया है।
रक्षा मंत्री ने कहा, “हमने उस असमानता को समाप्त करने का प्रयास किया है, जिसे हमारे पूर्व सैनिक वर्षों से महसूस कर रहे थे। वन रैंक-वन पेंशन लागू होने से वेटरन्स के जीवन में न केवल वित्तीय स्थिरता आई है, बल्कि यह विश्वास भी मजबूत हुआ है कि देश उनके साथ न्याय करता है।”
पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं
राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित...










