ट्यूज़डे बॉक्स ऑफिस: ‘तेरे इश्क में’ की बढ़ती रफ़्तार, 12वें दिन भी करोड़ों की कमाई; ‘धुरंधर’ के तूफ़ान में भी कायम दम
ट्यूज़डे बॉक्स ऑफिस: ‘तेरे इश्क में’ की बढ़ती रफ़्तार, 12वें दिन भी करोड़ों की कमाई; ‘धुरंधर’ के तूफ़ान में भी कायम दम
जहां रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है, वहीं धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ ने भी अपनी मजबूत पकड़ से सबको हैरान कर दिया है। सीमित स्क्रीन्स और बड़े मुकाबले के बावजूद रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने मंगलवार को कमाई घटने के बजाय बढ़ाई है।
12वें दिन भी ₹2.85 करोड़ की कमाई
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार को ₹2.85 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया, जबकि सोमवार को यह आंकड़ा ₹2.40 करोड़ था। 12 दिनों में हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में इसका कुल घरेलू कलेक्शन ₹105.25 करोड़ पर पहुंच गया है।
95 करोड़ रुपये बजट वाली यह फिल्म अब तक ₹10.25 करोड़ का मुनाफा कमा चुकी है।
दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी
मंगलवार ...










