वो देख कालिया… 450 सेकेंड ने बदल दी विजू खोटे की जिंदगी, बेटा भी हो गया गुस्से में
मुंबई। ‘शोले’ की बात आते ही जय-वीरू और गब्बर के साथ कालिया का किरदार भी याद आता है। यह किरदार विजू खोटे ने निभाया और उन्हें जिंदगी भर की पहचान दिलाई। हालांकि, इसी नाम को सुनकर उनके बेटे को एक बार गुस्सा भी आ गया था। आइए जानते हैं कि सिर्फ 450 सेकेंड के इस छोटे से रोल ने विजू खोटे की जिंदगी कैसे बदल दी।
शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर परविजू खोटे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने 440 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। लेकिन 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ में कालिया बनकर उन्हें असली लोकप्रियता मिली। इस फिल्म में उनका रोल केवल साढ़े सात मिनट (450 सेकेंड) का था और सिर्फ दो डायलॉग थे, लेकिन यह छोटे से किरदार ने उन्हें दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बसाया।
अमजद खान का योगदानकालिया का रोल विजू खोटे को अमजद खान ने सुझाया था। विजू ने इंटरव्यू में ...










