सलमान खान के लिए फैन बिफरा, अभिनव कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग
सलमान खान के एक प्रशंसक ने ‘दबंग’ फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फैन का आरोप है कि अभिनव कश्यप सलमान खान के खिलाफ आपत्तिजनक और गंदी बातें कर रहे हैं, जिससे उनके आदर्श और नेक कामों की छवि खराब हो रही है।
इमरान काझी नाम के फैन ने दोस्तों के साथ मिलकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में आवेदन दिया और कहा कि अभिनव कश्यप की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इमरान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, “मैं सलमान भाई का फैन हूं। अभिनव कश्यप पॉडकास्ट में जाकर सलमान भाई के बारे में नीचे स्तर की बातें करते हैं। सलमान भाई का नाम पूरे बॉलीवुड और दुनिया में जोरो-शोर से है। वे अपनी आय का 75% दान करते हैं और बीइंग ह्यूमन चैरिटी के माध्यम से हेल्थ और एजुकेशन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ऐसे नेक इंसान का नाम खराब करना ...










