Saturday, March 21

Entertainment

नीना गुप्ता की ‘मसल मॉमी’ तस्वीरों पर सोशल मीडिया में हलचल बाइसेप्स दिखाती AI फोटो ने चौंकाया, किसी ने सराहा तो किसी ने उड़ाया मज़ाक
Entertainment

नीना गुप्ता की ‘मसल मॉमी’ तस्वीरों पर सोशल मीडिया में हलचल बाइसेप्स दिखाती AI फोटो ने चौंकाया, किसी ने सराहा तो किसी ने उड़ाया मज़ाक

मुंबई। अपने बेबाक अंदाज़ और अलग सोच के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें उन्होंने AI की मदद से तैयार की गईं तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में नीना के उभरे हुए बाइसेप्स दिख रहे हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ यूज़र्स ने इस नए अवतार को मज़ेदार और आत्मविश्वास से भरा बताया, वहीं कई लोगों ने इसे अजीब करार देते हुए तीखी टिप्पणियां भी कीं।   ‘मसल मॉमी’ अवतार में दिखीं नीना नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा— “नमस्कार, 2026 के लिए नया अवतार… ‘मसल मॉमी’ अनलॉक हो गया है… मेटा AI का धन्यवाद!” उन्होंने फैंस से भी इसी तरह के AI फोटो बनाकर बाबा सहगल के मशहूर गाने ‘गोइंग टू द जिम’ के साथ पोस्ट करने की अपील की।   सोशल मीडिया पर मिली...
‘जन नायकन’ की रिलीज पर घमासान हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मेकर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, दायर की स्पेशल लीव पिटीशन
Entertainment

‘जन नायकन’ की रिलीज पर घमासान हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मेकर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, दायर की स्पेशल लीव पिटीशन

नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मद्रास हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के अंतरिम आदेश के खिलाफ अब फिल्म के निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को इस मामले में स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) दायर की गई। फिल्म के प्रोड्यूसर KVN प्रोडक्शंस LLP ने हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें सिंगल बेंच द्वारा सेंसर सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश पर रोक लगा दी गई थी। मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट से सेंसर बोर्ड को फिल्म के लिए प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश देने की मांग की है।   सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने से टली रिलीज ‘जन नायकन’ को 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होना था, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण रिलीज टालनी पड़ी। इसके बाद मामला मद्रास हाई कोर...
ऋतिक रोशन के 52वें जन्मदिन पर दिखी रिश्तों की खूबसूरत मिसाल यॉट पार्टी में एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद ने साथ दिया पोज, बेटे भी रहे मौजूद
Entertainment

ऋतिक रोशन के 52वें जन्मदिन पर दिखी रिश्तों की खूबसूरत मिसाल यॉट पार्टी में एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद ने साथ दिया पोज, बेटे भी रहे मौजूद

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपना 52वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बेहद खास अंदाज़ में मनाया। इस मौके पर उन्होंने समुद्र के बीच एक यॉट पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जन्मदिन के जश्न में ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान, गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद और उनके दोनों बेटे रेहान और हृदान एक साथ नजर आए, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कई तस्वीरें साझा करते हुए अपने चाहने वालों का आभार जताया। उन्होंने लिखा, “धन्यवाद दुनिया, धन्यवाद मेरा परिवार, मेरे दोस्त और मेरे फैंस। उन सभी का आभार जिन्होंने मुझे संदेश भेजे, कॉल करने की कोशिश की, मेरे लिए लिखा और दुआ की। आप सभी के साथ इस धरती को साझा करना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है।” यॉट पर साथ दिखीं सुजैन और सबा यॉट पर हुई इस पार्टी में रिश्तों की एक खूबसूरत तस्वीर देख...
‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गीत ‘जाते हुए लम्हों’ रिलीज, मूल गीत से तुलना पर बंटे दर्शक विशाल मिश्रा की आवाज को सराहना, लेकिन रीमेक पर फैंस ने जताई नाराजगी
Entertainment

‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गीत ‘जाते हुए लम्हों’ रिलीज, मूल गीत से तुलना पर बंटे दर्शक विशाल मिश्रा की आवाज को सराहना, लेकिन रीमेक पर फैंस ने जताई नाराजगी

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गीत ‘जाते हुए लम्हों’ सोमवार को रिलीज कर दिया गया। इससे पहले फिल्म का भावनात्मक गीत ‘घर कब आओगे’ दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ था। नए गीत में मशहूर गायक विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। ऑडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इस गीत को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जहां प्रशंसा और आलोचना—दोनों ही देखने को मिलीं। ‘जाते हुए लम्हों’ मूल रूप से फिल्म ‘बॉर्डर’ (1997) के सबसे यादगार गीतों में से एक रहा है, जिसे रूप कुमार राठौड़ की आवाज ने अमर बना दिया था। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ में इसके नए संस्करण को लेकर दर्शकों की अपेक्षाएं भी काफी ऊंची थीं। विशाल मिश्रा की भावुक गायकी ने कई श्रोताओं को भावुक कर दिया, वहीं बड़ी संख्या में दर्शकों ने क्लासिक गीत को दोबारा पेश किए जाने पर सवाल भी उठाए। गीत साझा करते हुए विशाल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह उनके ...
‘जाल: द ट्रैप’ के सेट पर हुआ हादसा बना अमरीश पुरी की बीमारी की जड़, संक्रमित रक्त से हुआ दुर्लभ ब्लड कैंसर पुण्यतिथि पर याद: हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली खलनायक की अनकही कहानी
Entertainment

‘जाल: द ट्रैप’ के सेट पर हुआ हादसा बना अमरीश पुरी की बीमारी की जड़, संक्रमित रक्त से हुआ दुर्लभ ब्लड कैंसर पुण्यतिथि पर याद: हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली खलनायक की अनकही कहानी

मुंबई। हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और आइकॉनिक खलनायकों में शुमार अमरीश पुरी की आज, 12 जनवरी को पुण्यतिथि है। वर्ष 2005 में 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। अपनी भारी आवाज, प्रभावशाली संवाद अदायगी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने खलनायक की परिभाषा ही बदल दी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी मौत की वजह बनी गंभीर बीमारी की जड़ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा था। अमरीश पुरी को मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ ब्लड कैंसर था। इस बीमारी के बारे में उनके बेटे राजीव अमरीश पुरी ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया था। राजीव के मुताबिक, वर्ष 2003 में फिल्म ‘जाल: द ट्रैप’ की शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हिमाचल प्रदेश में चल रही शूटिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल स्टंट गलत हो गया। इस हादसे में अमरीश पुरी के चेहरे और आंखों में गहरी च...
बिग बॉस से बाहर भी नहीं थमा विवाद, अमल मलिक का तान्या मित्तल के फैनडम पर तीखा प्रहार बोले— ‘जाहिल, गंवार, लूजर और फेक स्पिरिचुअल’, पेड पीआर चलाने का लगाया आरोप
Entertainment

बिग बॉस से बाहर भी नहीं थमा विवाद, अमल मलिक का तान्या मित्तल के फैनडम पर तीखा प्रहार बोले— ‘जाहिल, गंवार, लूजर और फेक स्पिरिचुअल’, पेड पीआर चलाने का लगाया आरोप

मुंबई। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ समाप्त हो चुका है, लेकिन उससे जुड़े विवाद अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के पूर्व प्रतियोगी और गायक अमल मलिक ने एक बार फिर तान्या मित्तल के समर्थकों पर खुलकर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए लंबे पोस्ट में अमल ने तान्या के फैनडम को जाहिल, गंवार, लूजर और फेक स्पिरिचुअल बताते हुए उन पर पेड पीआर चलाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स लगातार अमल मलिक से तान्या मित्तल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे थे। अमल का कहना है कि वे शो के दौरान कही गई बातों के लिए पहले ही निजी तौर पर और सार्वजनिक रूप से सभी प्रतियोगियों से माफी मांग चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शो से बाहर आने के बाद उनका पहला ट्वीट तान्या के समर्थन में ही था। अमल मलिक ने अपने पोस्ट में नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि उनके मै...
अमल मलिक का तान्या मित्तल पर तीखा हमला, फैनडम को बताया ‘पेड पीआर’, बोले– जाहिल और गंवार
Entertainment

अमल मलिक का तान्या मित्तल पर तीखा हमला, फैनडम को बताया ‘पेड पीआर’, बोले– जाहिल और गंवार

मुंबई। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बाद भी इससे जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शो के पूर्व प्रतियोगी अमल मलिक ने एक बार फिर तान्या मित्तल और उनके प्रशंसकों को लेकर तीखी टिप्पणी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए एक पोस्ट में अमल ने तान्या के फैनडम को ‘जाहिल और गंवार’ बताते हुए उन पर ‘पेड पीआर’ का आरोप भी लगाया है। अमल मलिक ने कहा कि उन्होंने शो के दौरान हुई घटनाओं के लिए न केवल तान्या से, बल्कि अन्य सभी प्रतियोगियों से भी निजी तौर पर और सोशल मीडिया के जरिए माफी मांग ली थी। उन्होंने दावा किया कि शो से बाहर आने के बाद उनका पहला ट्वीट भी तान्या के समर्थन में था। इसके बावजूद उनके परिवार, मैनेजर और टीम को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। अमल ने अपने पोस्ट में लिखा कि जो लोग शो का हिस्सा तक नहीं थे, उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आर...
माही विज का गुस्सा फूटा: नदीम संग रिश्तों पर की सफाई, ट्रोलर्स को दी फटकार
Entertainment

माही विज का गुस्सा फूटा: नदीम संग रिश्तों पर की सफाई, ट्रोलर्स को दी फटकार

टीवी अभिनेत्री माही विज ने हाल ही में अपनी खास दोस्त नदीम के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिस पर कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए और दोनों का नाम जोड़कर अफवाहें फैलाईं। इस पर माही विज ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर साफ-साफ जवाब दिया और अपनी भड़ास निकालते हुए ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। माही ने वीडियो में कहा कि वह और उनके एक्स पति जय ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए तलाक लिया और नदीम उनके बेहद करीबी दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा छह साल से नदीम को 'अब्बा' कहकर बुलाती आ रही है, जो उनका और जय का निर्णय था। माही ने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा, "आपने 'अब्बा' शब्द को इतना घिनौना बना दिया है। एक इंसान किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है और आप लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि नदीम सिर्फ उनकी जिंदगी में ही नहीं, बल्कि उनके कई दोस...
‘इंडियन आइडल 3’ के विनर प्रशांत तमांग की अंतिम फिल्म: सलमान खान संग ‘बैटल ऑफ गलवान’
Entertainment

‘इंडियन आइडल 3’ के विनर प्रशांत तमांग की अंतिम फिल्म: सलमान खान संग ‘बैटल ऑफ गलवान’

‘इंडियन आइडल सीजन 3’ के विनर प्रशांत तमांग अब हमारे बीच नहीं रहे। रात में सोते समय उन्हें स्ट्रोक आया और उनका निधन हो गया। प्रशांत की अंतिम फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में वे सलमान खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। दिल्ली के जनकपुरी में अपने घर पर निधन होने के समय उनके साथ परिवार था। उनकी पत्नी गीता थापा ने उन्हें द्वारका के अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशांत अपने पीछे 4 साल की बेटी आरिया को छोड़ गए हैं। प्रशांत तमांग ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्य किया। अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर यह जिम्मेदारी संभाली। दोस्तों के प्रोत्साहन पर उन्होंने ‘इंडियन आइडल 3’ में भाग लिया और अपनी प्रतिभा से विजेता बने। 2025 में उन्होंने ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग की थी। मुंब...
60 सालों में 8 नेशनल अवॉर्ड, 50,000 से अधिक गाने: के.जे. येसुदास का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन
Entertainment

60 सालों में 8 नेशनल अवॉर्ड, 50,000 से अधिक गाने: के.जे. येसुदास का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन

भारतीय संगीत जगत के महान गायक के.जे. येसुदास ने 60 साल के करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें तोड़ पाना लगभग असंभव है। हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, ओडिया, अंग्रेजी, अरबी, लैटिन और रूसी जैसी 10 भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने गा चुके येसुदास को उनके फैंस ने 'गणगंधर्व' की उपाधि से नवाजा है। के.जे. येसुदास का जन्म 10 जनवरी, 1940 को केरल में हुआ। संगीत और थिएटर से जुड़े परिवार में पले-बढ़े येसुदास की पहली रिकॉर्डिंग 'जाति भेदम माथा द्वेषम' (1961) रिलीज हुई। हिंदी सिनेमा में उनका पहला गाना 'जय जवान जय किसान' (1971) था, जबकि 'छोटी सी बात' और 'जानेमन जानेमन' जैसे गानों ने उन्हें हर दिल में बसाया। उन्होंने संगीत जगत में एक दिन में 11 अलग-अलग भाषाओं में 11 गाने रिकॉर्ड करने का अद्वितीय कारनामा भी किया। उन्हें 8 नेशनल अवॉर्ड्स, पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान भ...