Bigg Boss 20: नकुल धुल की घर से अचानक विदाई! गुल्लू से कथित हाथापाई के बाद मेकर्स ने लिया एक्शन
वाइल्ड कार्ड एंट्री के कुछ ही समय बाद विवादों में घिरे ‘मिट्ठू डॉन’; सोशल मीडिया पर पहले से चल रही थीं एविक्शन की चर्चाएं
(SDNA) मनोरंजन डेस्क। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल के एविक्शन की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार रात घर में नकुल धुल और कंटेस्टेंट कुशल तंवर, जिन्हें गुल्लू के नाम से जाना जाता है, के बीच विवाद हुआ। कथित तौर पर बहस हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद बिग बॉस ने नकुल को तत्काल शो से बाहर करने का फैसला सुनाया।
बहस से शुरू हुआ विवाद, फिर बढ़ा तनाव
रिपोर्ट्स के अनुसार, नकुल धुल और काजी तौकीर के बीच बातचीत के दौरान स्काउट OP को लेकर टिप्पणी हुई। नकुल ने इस चर्चा में हस्तक्षेप किया और बहस आगे बढ़ने लगी। इसी दौरान गुल्लू ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़...









