Tuesday, April 7

Education

सर्कारी नौकरी अलर्ट 2026: राजस्थान वित्त निगम में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती, 50 साल तक की उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन
Education

सर्कारी नौकरी अलर्ट 2026: राजस्थान वित्त निगम में असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती, 50 साल तक की उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन

जयपुर: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान वित्त निगम (RFC) ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में 50 साल तक के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, इस पद पर वेतन पैकेज भी काफी आकर्षक है। राजस्थान वित्त निगम राज्य सरकार की वित्तीय संस्था है, जो उद्योगों को स्टेट लेवल पर वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल और लॉ) के पद पर काम करने का मौका मिलेगा। भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी: पद का नाम: असिस्टेंट मैनेजर खाली पद: 10 (लॉ- 05, टेक्निकल-05) आधिकारिक वेबसाइट: rfc.rajasthan.gov.in आवेदन शुरू: 6 जनवरी 2026 आवेदन की अंतिम तारीख: 28 जनवरी 2026 आयु सीमा: 21-40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए छूट के साथ अधिकतम 50 वर्ष तक) सैलरी: लेवल...
छोटे कॉलेज से पढ़ाई करने वाले युवा इंजीनियर ने 2 साल में 24 लाख का पैकेज पाया, बताई सफलता की रणनीति
Education

छोटे कॉलेज से पढ़ाई करने वाले युवा इंजीनियर ने 2 साल में 24 लाख का पैकेज पाया, बताई सफलता की रणनीति

नई दिल्ली। आईआईटी या एनआईटी नहीं, लेकिन छोटे शहर के टीयर-3 कॉलेज से पढ़ाई करने वाले एक युवा इंजीनियर ने महज दो साल में 24 लाख रुपये सालाना सैलरी पैकेज हासिल कर लिया। इस सफलता का राज है स्ट्रेटेजिक प्लानिंग, सही नेटवर्किंग और स्किल्स पर फोकस। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही स्टार्टअप्स में इंटर्नशिप करके अनुभव जुटाया और सीधे फुल-टाइम जॉब तक पहुंच गए। छोटे कॉलेज से भी संभव है बड़ी सफलता युवा इंजीनियर ने 2023 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। कोरोना महामारी के कारण ज्यादातर पढ़ाई ऑनलाइन हुई और कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी खास नहीं था। इसके बावजूद, सही दिशा में मेहनत और रणनीति के दम पर उन्होंने सिर्फ 2 साल में 24 लाख सैलरी पैकेज तक पहुंच बनाई। सफलता की रणनीति जॉब पोर्टल्स पर निर्भर न रहें: सीधे स्टार्टअप फाउंडर्स से संपर्क करें, खासकर उन कंपनियों में जिन्हें हाल ही म...
UPSC और PSC में अंतर: तैयारी शुरू करने से पहले जानें ये बातें
Education

UPSC और PSC में अंतर: तैयारी शुरू करने से पहले जानें ये बातें

नई दिल्ली। देश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए UPSC और PSC परीक्षाएं हमेशा आकर्षण का केंद्र रही हैं। हालांकि, अक्सर अभ्यर्थियों में यह भ्रम रहता है कि दोनों एक जैसे हैं, जबकि UPSC और PSC में अधिकार, परीक्षाएं और सेवाओं के हिसाब से बड़ा अंतर है। तैयारी शुरू करने से पहले इन अंतर को समझना बेहद जरूरी है। UPSC क्या है? UPSC का फुल फॉर्म है Union Public Service Commission। यह देश का एक संवैधानिक निकाय है और सेंट्रल सिविल सर्विसेज के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। UPSC के माध्यम से देशभर में IAS, IPS, IFS जैसी प्रमुख ग्रुप-ए सर्विसेज के अधिकारियों का चयन किया जाता है। PSC क्या है? PSC का फुल फॉर्म है Public Service Commission। यह राज्य स्तरीय संवैधानिक निकाय है और राज्य सरकार के तहत प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करता है। हर राज्य का अपना PSC होता है और यह क...
Railway Exams 2026: रेलवे की 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित, फरवरी से मार्च तक होंगे एग्जाम
Education

Railway Exams 2026: रेलवे की 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित, फरवरी से मार्च तक होंगे एग्जाम

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 में होने वाली अपनी 5 प्रमुख भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। इनमें सेक्शन कंट्रोलर, असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), जूनियर इंजीनियर (JE), टेक्नीशियन और पैरा मेडिकल स्टाफ की परीक्षाएं शामिल हैं। रेलवे के अनुसार ये सभी परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। रेलवे की ओर से सभी भर्तियों के लिए अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपने संबंधित RRB रीजनल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा तिथियां सामने आने के बाद अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का समय मिल गया है। RRB की आगामी परीक्षाओं का शेड्यूल RRB सेक्शन कंट्रोलर (CEN-04/2025): 11 और 12 फरवरी 2026 RRB असिस्टेंट लोको पायलट – ALP (CEN-01/2025): 16, 17 और 18 फरवरी 20...
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का सुनहरा अवसर, बिना लिखित परीक्षा शुरू हुए SSC Tech 67th के आवेदन
Education

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का सुनहरा अवसर, बिना लिखित परीक्षा शुरू हुए SSC Tech 67th के आवेदन

नई दिल्ली। देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना ने शानदार मौका दिया है। इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल 67वीं एंट्री के तहत पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सीधे लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्त किया जाएगा। भारतीय सेना की यह भर्ती अक्टूबर 2026 कोर्स के लिए है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन तिथियां पुरुष उम्मीदवार: 7 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक महिला उम्मीदवार: 6 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक कुल 380 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 350 पद पुरुषों और ...
AISSEE 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 18 जनवरी को होगी परीक्षा
Education

AISSEE 2026: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 18 जनवरी को होगी परीक्षा

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा 18 जनवरी 2026 को देशभर में संपन्न होगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे examinationservices.nic.in या nta.ac.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। क्या है एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप? एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को उस शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उनका परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को यात्रा और ठहरने की पूर्व तैयारी करने में सहायता देना है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया जाता। सिटी स्लिप में दी गई जानकारी उम्मीदवा...
पिता सब्जी का ठेला लगाते थे… बार-बार फेल हुआ बेटा, लेकिन नहीं टूटा हौसला; छठे प्रयास में DSP बनकर रचा इतिहास
Education

पिता सब्जी का ठेला लगाते थे… बार-बार फेल हुआ बेटा, लेकिन नहीं टूटा हौसला; छठे प्रयास में DSP बनकर रचा इतिहास

हर सफलता की कहानी मेहनत से शुरू होती है, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो संघर्ष, धैर्य और चुपचाप किए गए बलिदानों की मिसाल बन जाती हैं। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, सरगुजा निवासी पंकज कुमार यादव की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो बताती है कि हालात कितने ही कठिन क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल जरूर मिलती है। पंकज के पिता सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। आर्थिक तंगी थी, साधन सीमित थे, लेकिन सपने बड़े थे। पिता ने बेटे को हालात से लड़ना और सपनों की इज्जत करना सिखाया। इसी सीख ने पंकज को बार-बार गिरने के बाद भी उठकर चलने की ताकत दी। पढ़ाई पूरी की, फिर शुरू हुआ अफसर बनने का सफर पंकज ने 2014 में 12वीं पास की। इसके बाद 2017 में कंप्यूटर साइंस से BSc और 2019 में गणित से MSc की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई खत्म होते ही उन्होंने CGPSC (छत्तीसगढ़ स्टेट पीसीएस) की तैयारी शुरू कर दी। लक्ष्य साफ...
₹45 लाख भारत में या ₹1.15 करोड़ लंदन में? गूगल के टेक वर्कर ने बताया असली फर्क, सिर्फ सैलरी नहीं—लाइफस्टाइल देखिए
Education

₹45 लाख भारत में या ₹1.15 करोड़ लंदन में? गूगल के टेक वर्कर ने बताया असली फर्क, सिर्फ सैलरी नहीं—लाइफस्टाइल देखिए

विदेश में नौकरी का नाम सुनते ही बड़ी सैलरी और शानदार जीवनशैली की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है। आम धारणा है कि अगर पैकेज विदेश का है, तो जिंदगी अपने आप बेहतर हो जाती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? इसी सवाल का जवाब गूगल में काम करने वाले एक भारतीय टेक वर्कर ने बेहद व्यावहारिक और प्रभावशाली तरीके से दिया है। गूगल के इंजीनियर वैभव अग्रवाल ने भारत और ब्रिटेन की सैलरी की तुलना करते हुए बताया कि सिर्फ करेंसी कन्वर्ज़न से किसी नौकरी की असली कीमत नहीं समझी जा सकती। उनका कहना है कि बेंगलुरू में ₹45 लाख का पैकेज, लंदन में ₹1.15 करोड़ (करीब 1.08 लाख पाउंड) की नौकरी से बेहतर जीवनशैली दे सकता है। PPP से समझिए असली तस्वीर वैभव ने अपनी तुलना परचेज़िंग पावर पैरिटी (PPP) के आधार पर की। PPP यह बताती है कि किसी देश में वही चीज़ें खरीदने के लिए कितना खर्च आता है। यानी सैलरी की असली ताकत इस बात से तय होती है...
किसी भी परीक्षा की तैयारी में काम आएगी ये जापानी तकनीक, पढ़ाई आसानी से रहेगी याद
Education

किसी भी परीक्षा की तैयारी में काम आएगी ये जापानी तकनीक, पढ़ाई आसानी से रहेगी याद

परीक्षाओं की तैयारी और रिवीजन (Revision) स्टूडेंट्स के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। अक्सर छात्र पढ़ने के बाद टॉपिक भूल जाते हैं या रिवीजन के बावजूद चीजें याद नहीं रहतीं। ऐसे में जापानी मेमोरी तकनीक (Japanese Memory Technique) छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। जापानी तकनीक में पढ़ाई का तरीका इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें चुपचाप पढ़ने की बजाय छात्रों को जोर से पढ़ने की सलाह दी जाती है। यानी पढ़ाई के दौरान टेक्स्ट पर उंगली रखकर जोर से पढ़ें। ऐसा करने से दिमाग सक्रिय रूप से पढ़ा हुआ समझता है और चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं। रिवीजन का स्मार्ट तरीका जापानी तकनीक में रिवीजन का तरीका भी अलग है। बार-बार पूरे टॉपिक को पढ़ने की बजाय, छात्रों को केवल मुख्य बिंदुओं, हेडिंग या तारीखों को हाईलाइट करके एक बार जोर से पढ़ना चाहिए। इसके बाद कॉपी या किताब बंद करके याद की गई चीजों को दोहराए...
AIBE 20 रिजल्ट 2025 जारी: पास प्रतिशत 70% से कम, PDF डाउनलोड लिंक उपलब्ध
Education

AIBE 20 रिजल्ट 2025 जारी: पास प्रतिशत 70% से कम, PDF डाउनलोड लिंक उपलब्ध

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) 20 का परिणाम आज शाम घोषित कर दिया। इस बार कुल 69.21 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं। इच्छुक उम्मीदवार सीधे AIBE 20 रिजल्ट PDF डाउनलोड लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट अपडेट: बीसीआई ने 6 जनवरी 2026 को फाइनल आंसर-की जारी की थी। इसके आधार पर AIBE 20 का रिजल्ट तैयार किया गया। इस परीक्षा में कुल 20 सवाल विभिन्न सेटों से हटा दिए गए थे। हटाए गए सवालों के अंक कुल में से घटा दिए गए हैं। पासिंग मार्क्स: जनरल और OBC कैटेगरी के लिए 45%, जबकि SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40%। रिजल्ट कैसे चेक करें: AIBE की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएँ। होम पेज पर “AIBE 20 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखा...