ऑस्ट्रेलिया में मैकेनिकल इंजीनियर्स की जबरदस्त मांग, लाखों के पैकेज और आसान पीआर का मौका
मैकेनिकल इंजीनियरिंग को भले ही कुछ लोग पारंपरिक क्षेत्र मानते हों, लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देश में यह आज भी सबसे अधिक मांग वाले प्रोफेशन में शामिल है। खनन, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के तेजी से विस्तार के चलते ऑस्ट्रेलिया में मैकेनिकल इंजीनियर्स की भारी कमी देखी जा रही है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस प्रोफेशन को अपनी स्किल ऑक्यूपेशन लिस्ट (SOL) और प्रायोरिटी माइग्रेशन स्किल ऑक्यूपेशन लिस्ट (PMSOL) में शामिल किया है।
भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
ऑस्ट्रेलिया को उच्च शिक्षा के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में गिना जाता है। यहां की यूनिवर्सिटीज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं और पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलता है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले विदेशी छात्रों को यहां पढ़ाई पूरी करने के बा...










