Tuesday, April 7

Education

बीटेक के बाद करियर विकल्प: सॉफ्टवेयर इंजीनियर या सॉफ्टवेयर डेवलपर – कौन बेहतर और किसमें मोटी सैलरी?
Education

बीटेक के बाद करियर विकल्प: सॉफ्टवेयर इंजीनियर या सॉफ्टवेयर डेवलपर – कौन बेहतर और किसमें मोटी सैलरी?

    बीटेक करने के बाद आईटी सेक्टर में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए सबसे चर्चित विकल्पों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सॉफ्टवेयर डेवलपर के रोल शामिल हैं। हालांकि दोनों के नाम में फर्क कम लगता है, लेकिन काम और करियर पथ में अंतर है। सही विकल्प चुनने के लिए दोनों प्रोफाइल के बारे में समझना जरूरी है।   सॉफ्टवेयर इंजीनियर कौन होते हैं?   सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिस्टम को डिजाइन, डेवलप, टेस्ट और मेंटेन करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। उनका ध्यान मुख्य रूप से सिस्टम आर्किटेक्चर, परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता पर रहता है। इस रोल में लंबी अवधि की प्रोजेक्ट प्लानिंग और समस्या समाधान शामिल होता है।   सॉफ्टवेयर डेवलपर कौन होते हैं?   सॉफ्टवेयर डेवलपर मुख्य रूप से एप्लिकेशन या सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट के लिए कोड लिखने, टेस्ट करने और उसे मेंटेन करने का काम करते हैं। वे यूजर की जरूरत...
BARC भर्ती 2025: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफिसर की वैकेंसी, 1.35 लाख तक सैलरी, ऐसे करें आवेदन
Education

BARC भर्ती 2025: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफिसर की वैकेंसी, 1.35 लाख तक सैलरी, ऐसे करें आवेदन

यदि आप परमाणु विज्ञान और तकनीक से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने शानदार अवसर निकाला है। BARC ने साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड-A के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जहां चयनित उम्मीदवार को बेसिक पे के साथ साथ बढ़ोतरी और एमटेक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 1,35,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा।   BARC वैकेंसी 2025 – जरूरी जानकारी   पद का नाम: साइंटिफिक ऑफिसर ग्रेड-A भर्ती निकाय: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) आवेदन की शुरुआत: 22 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जनवरी 2026 आयु सीमा: 18-26 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को छूट) सैलरी/स्टाइपेंड: 70,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड + 30,000 रुपये बुक अलाउंस, एमटेक ट्यूशन फीस सालाना 60,000 रुपये। नियुक्ति के बाद बेसिक पे 56,100 रुपये (लेवल-10), बढ़ोतरी के बाद 1,35,000 रुपये तक। चयन प्रक्रिया...
शिक्षा में बदलावों का साल होगा 2026: स्कूल से कॉलेज तक इन 5 बड़े फैसलों पर टिकी रहेंगी नजरें
Education

शिक्षा में बदलावों का साल होगा 2026: स्कूल से कॉलेज तक इन 5 बड़े फैसलों पर टिकी रहेंगी नजरें

    नई दिल्ली। बीते कुछ वर्षों से देश की शिक्षा व्यवस्था बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। नई शिक्षा नीति, परीक्षा सुधार, पाठ्यक्रम में संशोधन और विदेशी विश्वविद्यालयों की एंट्री जैसे फैसलों ने शिक्षा जगत में व्यापक बहस को जन्म दिया है। इसी कड़ी में साल 2026 शिक्षा के मोर्चे पर बेहद अहम साबित होने वाला है, जब स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक कई बड़े फैसलों का असर जमीन पर दिखाई देगा।   विशेषज्ञों के अनुसार, 2026 में शिक्षा से जुड़े जिन पांच बड़े बदलावों, चुनौतियों और घटनाक्रमों पर सबसे ज्यादा निगाहें रहेंगी, वे इस प्रकार हैं—     10वीं में दो बार बोर्ड परीक्षा: कितना सफल होगा प्रयोग?   साल 2026 से सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करेगा। पहला एग्जाम फरवरी के मध्य और दूसरा मई के मध्य में होगा। छात्रों को दोनों में से बेहतर प्रदर्शन क...
जिसे समझा गया ‘बुद्धू’, उसी ने फोड़ा IIT-JEE: मां के विश्वास ने गोलेम इफेक्ट को दी मात
Education

जिसे समझा गया ‘बुद्धू’, उसी ने फोड़ा IIT-JEE: मां के विश्वास ने गोलेम इफेक्ट को दी मात

    नई दिल्ली। अक्सर बच्चों को उनकी शुरुआती आदतों और व्यवहार के आधार पर आंक लिया जाता है। कभी-कभी यही लेबल उनके भविष्य पर भारी पड़ जाता है। लेकिन कुछ कहानियां ऐसी भी होती हैं, जो यह साबित कर देती हैं कि विश्वास, धैर्य और सही समझ किसी भी बच्चे की किस्मत बदल सकते हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है आईआईटी बॉम्बे के छात्र करन सुखदेव की।   जिस बच्चे को नर्सरी में ही उसकी टीचर ने “बुद्धू” कहकर खारिज कर दिया था, वही आगे चलकर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल IIT-JEE को पास कर आईआईटी बॉम्बे जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेने में सफल हुआ।   ‘इसे प्राइवेट स्कूल में मत पढ़ाइए’   करन सुखदेव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उस घटना को याद किया, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी। वीडियो में उनकी मां बताती हैं कि जब करन नर्सरी में था, तब उसकी टीचर न...
NBE परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी: मेडिकल की 11 प्रमुख परीक्षाएं जनवरी से जून तक होंगी आयोजित
Education

NBE परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी: मेडिकल की 11 प्रमुख परीक्षाएं जनवरी से जून तक होंगी आयोजित

  नई दिल्ली। मेडिकल छात्रों और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली मेडिकल परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।   इस कैलेंडर में एफएमजीई, डीएनबी, डिप्लोमा, जीपीएटी, फेलोशिप और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं। हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम टेंटेटिव (अस्थायी) है और आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।   एनबीईएमएस परीक्षा कैलेंडर 2026 (संभावित)   NBEMS डिप्लोमा फाइनल परीक्षा (दिसंबर 2025 सत्र) – 6, 7 और 8 जनवरी 2026 FMGE दिसंबर 2025 – 17 जनवरी 2026 FDST MDS 2025 – 21 फरवरी 2026 FDST BDS 2025 – 1 मार्च 2026 ग्रेजुए...
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
Education

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

    लखनऊ। यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने इन दोनों पदों की भर्ती परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग समाप्त करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।   इस फैसले के बाद अब परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के अंक नहीं काटे जाएंगे। इससे उम्मीदवार बिना डर के अधिक प्रश्न हल कर सकेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।   पहले क्या था नियम   अब तक यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलते थे, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की कटौती की जाती थी। यही व्यवस्था जेल वार्डर भर्ती परीक्षा में भी लागू थी। लेकिन नए निर्णय के तहत यह निगेटिव मार्किंग पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।   अभ्यर्थियों ...
बिहार पुलिस SI परीक्षा 2025: आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Education

बिहार पुलिस SI परीक्षा 2025: आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

    बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग (BPSSC) आज, 30 दिसंबर 2025 से दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड (E-Admit Card) जारी कर रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने 1799 पदों के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।   एडमिट कार्ड डाउनलोड किए बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।   कब होगी बिहार पुलिस SI परीक्षा?   बिहार सरकार के गृह विभाग के तहत पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) और 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी।   परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में होगी—   पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरी पाली: दो...
विदेश नौकरी के लिए एजेंट की जरूरत नहीं, सरकार के इस पोर्टल पर खुद ढूंढें सुरक्षित जॉब
Education

विदेश नौकरी के लिए एजेंट की जरूरत नहीं, सरकार के इस पोर्टल पर खुद ढूंढें सुरक्षित जॉब

    नई दिल्ली। विदेश में नौकरी का सपना देखने वाले लाखों भारतीयों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब जॉब के नाम पर धोखाधड़ी से बचने और एजेंटों के चक्कर में फंसने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने एक ऐसा आधिकारिक और सुरक्षित पोर्टल तैयार किया है, जहां इच्छुक उम्मीदवार खुद ही विदेश में नौकरी ढूंढ सकते हैं और सीधे आवेदन भी कर सकते हैं।   दरअसल, कंबोडिया, म्यांमार, लाओस जैसे देशों में भारतीयों के साथ जॉब के नाम पर ठगी और जबरन बंधक बनाए जाने की कई घटनाएं सामने आने के बाद सरकार अलर्ट हुई है। इसी को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने ई-माइग्रेट (E-Migrate) पोर्टल को मजबूत किया है।   क्या है ई-माइग्रेट पोर्टल?   ई-माइग्रेट पोर्टल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की पहल है। इसका उद्देश्य विदेश जाने वाले भारतीय श्रमिकों और प्रोफेशनल्स को धोखाधड़ी, शोषण और फर्जी एजेंटों से बचाना है। &...
अमेरिका के 5 मेडिकल कॉलेज, जहां बिना ट्यूशन फीस के बन सकते हैं डॉक्टर, लेकिन शर्तें जानना जरूरी
Education

अमेरिका के 5 मेडिकल कॉलेज, जहां बिना ट्यूशन फीस के बन सकते हैं डॉक्टर, लेकिन शर्तें जानना जरूरी

    अमेरिका में डॉक्टर बनने का सपना लाखों छात्रों का होता है, लेकिन मेडिकल एजुकेशन की ऊंची फीस इस सपने के आड़े आ जाती है। वर्ष 2025 में अमेरिका के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) कोर्स की औसत फीस करीब 2.40 करोड़ रुपये, जबकि निजी कॉलेजों में यह 3 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच चुकी है।   हालांकि, राहत की बात यह है कि अमेरिका में कुछ ऐसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज भी हैं, जहां ट्यूशन फीस बिल्कुल नहीं ली जाती। ये संस्थान विशेष शर्तों और स्कॉलरशिप मॉडल के तहत छात्रों को पढ़ाई का अवसर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही अमेरिका के 5 प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के बारे में।     एफ. एडवर्ड हेबर्ट स्कूल ऑफ मेडिसिन, मैरीलैंड   मैरीलैंड स्थित यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के अंतर्गत आने वाले इस मेडिकल कॉलेज में MD कोर्स के लिए कोई ट्य...
पाकिस्तान का शिक्षा तंत्र ICU में, शिक्षक पर FIR और स्कूलों की बिक्री से उजड़ता भविष्य
Education

पाकिस्तान का शिक्षा तंत्र ICU में, शिक्षक पर FIR और स्कूलों की बिक्री से उजड़ता भविष्य

    आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में अब शिक्षा व्यवस्था भी दम तोड़ती नजर आ रही है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि देश का एजुकेशन सिस्टम मानो आईसीयू में पहुंच गया है और आखिरी सांसे गिन रहा है। बड़े पैमाने पर स्कूलों का बंद होना, शिक्षकों पर FIR, निजीकरण की आंधी और करोड़ों बच्चों का शिक्षा से बाहर हो जाना—ये सब संकेत दे रहे हैं कि पाकिस्तान का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है।   पंजाब में सबसे भयावह हालात   पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत पंजाब में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बताई जा रही है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 शिक्षा क्षेत्र के लिए अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण साल साबित हुआ है। शिक्षक संगठनों और शिक्षाविदों का कहना है कि सरकार की नीतिगत अनिश्चितता, लगातार विरोध प्रदर्शन और आक्रामक निजीकरण ने शिक्षा तंत्र को लगभग पंगु बना दिया है। &n...