Tuesday, February 24

प्रसार भारती में निकली ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट की भर्ती, 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 2026 में कैजुअल ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 है।

This slideshow requires JavaScript.

पद का नाम: कैजुअल ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट
स्थान: कटक, ओडिशा
वेतन: नियम अनुसार
चयन प्रक्रिया: जनरल नॉलेज एवं करंट अफेयर्स का लिखित परीक्षण और प्रैक्टिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट
आवेदन भेजने का पता: कार्यालय प्रमुख, आकाशवाणी, कैंटोनमेंट रोड, कटक-753 001 (ओडिशा)

योग्यता:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रेडियो प्रोडक्शन में प्रोफेशनल डिप्लोमा

  • कम से कम तीन वर्षों का अनुभव

  • कंप्यूटर एप्लीकेशंस और ऑडियो एडिटिंग का ज्ञान

  • ओडिया भाषा, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग की जानकारी

  • उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच

  • कटक म्यूनिसिपैलिटी एरिया का निवासी

आवेदन प्रक्रिया:
अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के ANNEXURE-A के अनुसार आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। प्रिंट आउट पर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर, हस्ताक्षर और तिथि लिखकर ऑफलाइन भेजना होगा।

अधिक जानकारी और फॉर्म डाउनलोड के लिए अभ्यर्थी prasarbharati.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Leave a Reply