लखनऊ: शायर मुनव्वर राना की बेटी शिबा राना ने लगाया गंभीर आरोप, पति पर तीन तलाक, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी शिबा राना ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिबा राना ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना, शारीरिक व मानसिक हिंसा, जान से मारने की कोशिश और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए लखनऊ के सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता शिबा राना दो बच्चों की मां हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही और मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
शादी के बाद से शुरू हुई प्रताड़ना
शिबा राना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब, निवासी सकीरये हाउस, करीमगंज के साथ हुआ था। उन्होंने कहा कि शादी के समय उनके पिता और परिवार ने अपनी क्षमता से बढ़कर दहेज दि...









