Monday, February 9

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बाबर आजम की टी20 हालत पर सवाल, बासित अली ने किया जमकर हमला

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का नीदरलैंड्स के खिलाफ प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 18 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाने के बाद बाबर आजम सोशल मीडिया और क्रिकेट पंडितों के निशाने पर आ गए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

मैच में बाबर की धीमी पारी

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की पारी में बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी ने टीम की रफ्तार को प्रभावित किया। अगर अंत में फहीम अशरफ की 11 गेंदों में 29 रनों की तूफानी पारी न होती, तो पाकिस्तान यह मैच हार सकता था। मैच के दौरान बाबर के आउट होने के तरीके को लेकर कोच माइक हेसन भी नाराज दिखे।

बासित अली ने किया तीखा हमला

पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीवी शो के दौरान बाबर आजम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा:
“अगर आप बाबर आजम को वनडे या टेस्ट में सुपरस्टार कहते हैं, तो मैं सहमत हो सकता हूं। लेकिन टी20 में? वह कहां से सुपरस्टार हैं? एक बल्लेबाज जो अपनी नियमित पोजीशन छोड़कर नंबर 4 पर आता है और टीम मैनेजमेंट को यह तक नहीं कह पाता कि वह नंबर 4 का खिलाड़ी नहीं है! शादाब, उस्मान खान, नवाज और फहीम जैसे खिलाड़ी बाबर से बेहतर टी20 प्लेयर हैं।”

बासित ने टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाए और कहा कि बाबर को अपनी सही बैटिंग पोजीशन के बारे में खुलकर बोलना चाहिए।

बाबर आजम की टी20 करियर पर संकट

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले ही साफ कर दिया था कि टीम कॉम्बिनेशन के लिए किसी भी खिलाड़ी को ड्रॉप किया जा सकता है। बाबर आजम के कमजोर टी20 प्रदर्शन के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या वह अमेरिका के खिलाफ होने वाले अगले मैच में प्लेइंग इलेवन में रहेंगे या बाहर होंगे।

बाबर का यह फॉर्म और टीम के भीतर उनकी स्थिति क्रिकेट जगत में अब सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply