एक्सप्रेसवे से बदलेगी बिहार के विकास की तस्वीर नीतीश सरकार का बड़ा संकल्प, आमदनी और रोजगार दोनों बढ़ेंगे
बिहार को विकास के नए पथ पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा और दूरदर्शी संकल्प लिया है। राज्य सरकार अब एक्सप्रेसवे के माध्यम से न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत करेगी, बल्कि अपनी आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी ठोस कदम उठाएगी। इस पहल को उत्तर प्रदेश के सफल एक्सप्रेसवे मॉडल से प्रेरित माना जा रहा है, जहां बुनियादी ढांचे ने आर्थिक विकास को नई गति दी है।
केंद्र पर निर्भरता कम, खुद के दम पर एक्सप्रेसवेनीतीश सरकार का लक्ष्य है कि बिहार अपने संसाधनों और योजनाओं के बल पर एक्सप्रेसवे नेटवर्क विकसित करे। इसके लिए एक स्वतंत्र एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (Authority) गठित करने की योजना है, जिसे परियोजना की पूरी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। भूमि अधिग्रहण से लेकर निर्माण, वित्तीय प्रबंधन और संचालन तक सभी कार्य इसी प्राधिकरण के माध्यम से किए जाएंगे।
लोन से होगा निर्माण, सर...










