बिहार चुनाव के बाद पहली सार्वजनिक मौजूदगी: दिल्ली विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करेंगे प्रशांत किशोर, 21 दिसंबर को देंगे खास व्याख्यान
बिहार चुनाव के बाद लंबे समय से सार्वजनिक मंचों से दूर रहे चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर (PK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वे 21 दिसंबर 2025 को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। यह विशेष सत्र विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सर शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम का विषय है —“लोकतांत्रिक राजनीतिक नेतृत्व: गैर-विरासत के उम्मीदवारों के लिए अवसर और चुनौतियाँ”।यह सत्र खास तौर पर उन युवाओं के लिए मार्गदर्शक माना जा रहा है, जो बिना किसी राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि के राजनीति और सार्वजनिक नेतृत्व में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
गैर-विरासत की राजनीति पर PK का फोकसभारतीय राजनीति में वंशवाद के प्रभाव को लेकर लंबे समय से बहस चलती रही है। ऐसे में प्रशांत किशोर अपने संबोधन में यह स्पष्ट करने की कोशिश करेंगे कि किस तरह स...










