तेजस्वी यादव का ‘ऑपरेशन क्लीन’ और पंचायत चुनाव 2026: अगले 5 साल की राजनीति का पूरा गेम इसी में छिपा रिपोर्टेड बाय: रमाकांत चंदन | एडिटेड बाय: ऋषिकेश नारायण सिंह
पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जल्द ही अपने यूरोप दौरे से लौटने वाले हैं। माना जा रहा है कि लौटते ही उनका ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू होगा और इसके साथ ही बिहार यात्रा का भी कार्यक्रम तय किया जाएगा।
पारिवारिक एकता का संदेश
तेजस्वी यादव सबसे पहले पारिवारिक एकता पर जोर देंगे। 2025 के विधानसभा चुनाव में राजद को सबसे अधिक नुकसान पारिवारिक बिखराव के कारण हुआ था। चुनाव के दौरान NDA ने बार-बार यह सवाल उठाया कि “जो अपना घर नहीं चला सकते, वह राज्य और देश कैसे संभालेंगे?” तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अपना जन्मदिन माता राबड़ी देवी के साथ मनाया, जिससे परिवार में आत्मविश्वास लौटता दिखाई दिया।
प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक
वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और संगठन की समीक्षा करेंगे। यह बैठक जिला या प्रखंड स्तर ...










