Monday, June 29

This slideshow requires JavaScript.

बिहार के सीतामढ़ी में पांच दिन बाद भी ताजा मिला कटा सिर, पुलिस और लोग सकते में

 

This slideshow requires JavaScript.

 

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक अगवा व्यक्ति का कटा सिर पुलिस को पांच दिन बाद बरामद हुआ, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सिर बिल्कुल ताजा और बिना बदबू वाला था। घटना ने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है।

 

वारदात का मामला:

जिले के बथनाहा प्रखंड, बैरहा बराही पंचायत का वार्ड सदस्य का पति फेकन पासवान 30 दिसंबर को घर से निकले और देर रात तक नहीं लौटे। 31 दिसंबर को एनएच-22 के किनारे उनका शव बोरे में मिला, लेकिन सिर गायब था। घटना से आक्रोशित लोगों ने 1 जनवरी 2026 को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था।

 

सिर और जूते बरामद:

पुलिस ने हत्या के पांचवें दिन केले के बागान से कटा सिर और दोनों पैर के जूते बरामद किए। जूट के बोरे में बंद यह सिर मृतक के घर से थोड़ी दूरी पर मिला। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और एफएसएल टीम को बुलाकर स्थल की जांच कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिर और जूते को कहीं और से लाकर फेंका गया प्रतीत होता है।

 

पुलिस और लोगों के लिए पहेली:

हत्या के पांच दिन बाद भी सिर से कोई दुर्गंध नहीं आना पुलिस के लिए गंभीर पहेली बन गया है। जिले में ऐसा मामला संभवतः पहली बार सामने आया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

 

Leave a Reply