बाल विवाह रोकने वाली ‘तेजस्विनी’ रेनू पासवान कांस में दिखाएंगी बिहार की ताकत
मुजफ्फरपुर/कोलकाता: बिहार की बेटी और सामाजिक कार्यकर्ता रेनू पासवान को इस वर्ष मई में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट वॉक का विशेष निमंत्रण मिला है। यह पहली बार है जब बिहार से किसी महिला को इस प्रतिष्ठित मंच पर चलने का अवसर प्राप्त हुआ है। विश्वभर के नामी हस्तियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने रेनू पासवान बिहार की सामाजिक पहचान, नारी सशक्तिकरण और बालिकाओं के उत्थान की कहानी प्रस्तुत करेंगी।
सशक्त बिहार की मिसाल
रेनू पासवान का कहना है, “यह सिर्फ मेरी उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व की बात है। कांस का मंच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार को पहचान दिलाने का अनूठा अवसर है।” उन्होंने बिहार सरकार से सहयोग की भी अपील की है, ताकि राज्य की सकारात्मक छवि को और मजबूती मिले।
संघर्षों से भरा जीवन
रेनू ने महज 14 वर्ष की उम्र में बाल विवाह...










