तिरहुत DIG ने लालगंज SHO और SI के खिलाफ FIR का आदेश दिया
पटना/वैशाली: तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने सोमवार को लालगंज थाने के थानाध्यक्ष संतोष कुमार और सब-इंस्पेक्टर सुमनजी झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। इन पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए कीमती सामान और नकदी को आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज न कर खुद हड़प लिया।
पूरा मामला
यह घटना 30 दिसंबर, 2025 की है, जब लालगंज पुलिस की टीम ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार और SI सुमनजी झा के नेतृत्व में बिलनपुर गांव में रामप्रीत सहनी के घर छापेमारी की थी। आधिकारिक रिपोर्ट में केवल तीन टीवी, दो जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा और कुछ तांबे के बर्तन जब्त होने का उल्लेख किया गया। इस दौरान सहनी की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया।
करोड़ों की जब्ती 'गायब'
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये नकद, 2 कि...










