अनुष्का यादव की ‘वो’ तस्वीरों ने बढ़ाई तेज प्रताप यादव की मुश्किलें
पटना: बिहार की सियासत में इस समय तेज प्रताप यादव चर्चा में हैं। मामला अनुष्का यादव की बेटी को जन्म देने से जुड़ा है। हालांकि तेज प्रताप यादव ने इस बात से साफ इनकार किया कि उनका अनुष्का यादव या उनकी नवजात बेटी से कोई संबंध है।
जानकारी के अनुसार, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव की कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने राजनीतिक और सामाजिक बवाल मचा दिया। तेज प्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए पोस्ट में 12 साल पुराने रिश्ते का उल्लेख था। पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अब इसे सार्वजनिक किया जा रहा है।
विवादास्पद तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्टतस्वीरों में अनुष्का यादव नवविवाहित महिला की तरह नजर आ रही थीं। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद तेज प्रताप ने पोस्ट और तस्वीरों को गलत बताते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और...










