नए अवतार में आएगी स्कोडा की लोकप्रिय SUV कुशाक दमदार लुक, एडवांस सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस
नई दिल्ली।
स्कोडा ऑटो इंडिया अपनी लोकप्रिय मिड-साइज़ SUV कुशाक (Skoda Kushaq) को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कुशाक के फेसलिफ्ट मॉडल का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि इस SUV में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि लॉन्च की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 19 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
2021 में लॉन्च होने के बाद यह कुशाक का पहला बड़ा अपडेट होगा, जिससे कंपनी को प्रतिस्पर्धी SUV सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
बाहरी लुक में मिलेगा नया अंदाज़
फेसलिफ्ट कुशाक के एक्सटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। सामने की ओर नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट्स और नया बंपर डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके अलावा नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ री-डिज़ाइन LED टेललाइट्स SUV को ज्यादा आक...









