Tuesday, March 10

Auto

महिंद्रा XUV 7XO नई टाटा हैरियर-सफारी पेट्रोल समेत इन 6 पॉपुलर SUV से भिड़ेगी, जानें कीमतें
Auto

महिंद्रा XUV 7XO नई टाटा हैरियर-सफारी पेट्रोल समेत इन 6 पॉपुलर SUV से भिड़ेगी, जानें कीमतें

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन XUV 7XO लॉन्च किया। इस मिडसाइज 7-सीटर SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 24.92 लाख रुपये तक जाती है। एक्सयूवी 7XO की डिलीवरी 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी। XUV 7XO की खासियतें इस SUV में तीन 12.3 इंच की HD स्क्रीन वाला ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस, Alexa और ChatGPT का इन-बिल्ट सपोर्ट, फर्स्ट और सेकेंड रो में वेंटिलेटेड सीट्स, बॉस मोड, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 540 डिग्री कैमरा, ADAS Level 2+, और BNCAP 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग जैसी खूबियां शामिल हैं। वाहन पेट्रोल और डीजल इंजन, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है। XUV 7XO के मुकाबले की प्रमुख SUV और कीमतें टाटा सफारी (Petrol) – एक्स-शोरूम क...
लखनऊ में अशोक लेलैंड का नया इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू, इलेक्ट्रिक बस और ट्रकों का होगा उत्पादन
Auto

लखनऊ में अशोक लेलैंड का नया इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू, इलेक्ट्रिक बस और ट्रकों का होगा उत्पादन

लखनऊ: भारत की दूसरी सबसे बड़ी कॉमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, अशोक लेलैंड, ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना नया इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू कर दिया है। इस प्लांट में विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बसें और छोटे कॉमर्शियल वाहन बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्लांट का उद्घाटन किया। नए प्लांट के शुरू होने से लखनऊ को ग्रीन इंडस्ट्रियल मैप पर एक नई पहचान मिलेगी और शहर में वाहन निर्माण तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। 78 साल का गौरवशाली इतिहास अशोक लेलैंड की स्थापना 1948 में हुई थी। कंपनी आज 15 देशों में भारतीय विनिर्माण क्षमता और तकनीकी ताकत का प्रतिनिधित्व करती है। कंपनी के अनुसार, लखनऊ का यह नया प्लांट भविष्य की मांग को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यहाँ आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तकनीक और डिजिटल प्रक...
सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने छुआ 1 करोड़ टू-व्हीलर प्रोडक्शन का मील का पत्थर
Auto

सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने छुआ 1 करोड़ टू-व्हीलर प्रोडक्शन का मील का पत्थर

नई दिल्ली: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया (SMIPL) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 20 साल के सफर में 1 करोड़ (10 मिलियन) बाइक और स्कूटर का प्रोडक्शन पूरा किया। इस एक करोड़वीं यूनिट के रूप में सुजुकी एक्सेस राइड कनेक्ट एडिशन को उतारा गया, जो भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे लोकप्रिय 125सीसी स्कूटर श्रृंखला का हिस्सा है। 20 साल की यात्रा और तेजी से बढ़ता प्रोडक्शन सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने 2006 में भारत में अपने पहले प्रोडक्ट के साथ कदम रखा। पहले 50 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन कंपनी ने 14 साल में पूरा किया। इसके बाद उत्पादन क्षमता और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया गया और अगले 50 लाख यूनिट्स का आंकड़ा सिर्फ 6 वर्षों में हासिल कर लिया गया। हरियाणा के गुरुग्राम प्लांट से यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई, जो कंपनी की उत्पादन और तकनीकी क्षमता को दर्शाती है। सुजु...
कार में एक्स्ट्रा बंपर गार्ड लगवाना सही या गलत? जानिए फायदे और बड़े नुकसान
Auto

कार में एक्स्ट्रा बंपर गार्ड लगवाना सही या गलत? जानिए फायदे और बड़े नुकसान

नई दिल्ली: देश में बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग के दौरान होने वाली छोटी‑मोटी टक्करों के डर से कई वाहन मालिक अपनी कारों में एक्स्ट्रा बंपर गार्ड या बुल बार लगवाने लगे हैं। खासकर नई कारों और SUV में यह चलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह आपकी सुरक्षा बढ़ाता है या फिर खतरा पैदा करता है? विशेषज्ञों के अनुसार, बंपर गार्ड के कुछ सीमित फायदे जरूर हैं, लेकिन इसके तकनीकी, कानूनी और सुरक्षा से जुड़े नुकसान कहीं अधिक गंभीर हैं। बंपर गार्ड लगवाने के संभावित फायदे खरोंच और हल्की टक्कर से बचाव भारी ट्रैफिक या तंग पार्किंग में होने वाली हल्की टक्करों से गाड़ी की बॉडी और पेंट को कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है। लुक में बदलाव कई लोग अपनी SUV या बड़ी कार को ज्यादा रफ‑एंड‑टफ और मस्कुलर लुक देने के लिए बंपर गार्ड लगवाते हैं। कम स्पीड पर डेंट से बचाव कम रफ्तार में खंभे या दूसरी गाड़ी से हल्का संपर्क ...
नई किआ सेल्टॉस: अब सिर्फ 2 लाख रुपये में घर ला सकते हैं अपनी SUV
Auto

नई किआ सेल्टॉस: अब सिर्फ 2 लाख रुपये में घर ला सकते हैं अपनी SUV

  नई दिल्ली: किआ इंडिया की ऑल न्यू सेल्टॉस भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है और इसे अब केवल 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ फाइनैंस कराया जा सकता है। शेष राशि आसानी से मासिक किस्तों (EMI) में चुकाई जा सकती है। नई सेल्टॉस मिडसाइज SUV अपने धांसू लुक, बोल्ड डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के कारण लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। यह पहले मॉडल की तुलना में लंबी और चौड़ी हो गई है और इसमें डिजिटल टाइगर फेस, एलईडी लाइट्स, 18 इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, 10 कलर ऑप्शन, 30 इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, लेवल 2 ADAS, 3 इंजन और मल्टीपल ट्रांसमिशन विकल्प जैसे फीचर्स शामिल हैं। नई किआ सेल्टॉस के 10 सस्ते वेरिएंट्स की फाइनैंस डिटेल्स वेरिएंट ऑन-रोड कीमत डाउन पेमेंट लोन राशि लोन...
अब कारें आपस में बात करेंगी, सड़क हादसे होंगे कम: सरकार ला रही V2V टेक्नॉलजी
Auto

अब कारें आपस में बात करेंगी, सड़क हादसे होंगे कम: सरकार ला रही V2V टेक्नॉलजी

  नई दिल्ली: केंद्र सरकार सड़क हादसों को कम करने के लिए अब नई तकनीक लेकर आ रही है। केंद्रीय सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि वीइकल-टू-वीइकल (V2V) कम्युनिकेशन टेक्नॉलजी जल्द ही भारतीय सड़कों पर लागू होगी। इस तकनीक के जरिए वाहन एक-दूसरे के साथ रियल-टाइम में डेटा शेयर करेंगे, जिससे ड्राइवरों को दूसरी कारों की स्थिति, स्पीड और अचानक ब्रेक लगने जैसी घटनाओं की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। सड़क हादसों का खतरा घटेगा V2V तकनीक 300 से 500 मीटर के दायरे में मौजूद वाहनों को अलर्ट भेजने और प्राप्त करने में सक्षम होगी। यह डेडिकेटेड शॉर्ट रेंज कम्युनिकेशन (DSRC) या 5G नेटवर्क के माध्यम से काम करेगी। इसके इस्तेमाल से ड्राइवर समय पर सही निर्णय ले पाएंगे और एक्सीडेंट की संभावनाएं कम होंगी। उदाहरण के लिए, अगर कोई वाहन ब्लाइंड स्पॉट में है या अचानक ब्रेक लगाता है, तो आपका वाहन आपको पह...
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 77% की वृद्धि, 2025 में टाटा और एमजी ने मचाई धूम
Auto

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 77% की वृद्धि, 2025 में टाटा और एमजी ने मचाई धूम

  नई दिल्ली: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है। साल 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की कुल बिक्री 1,76,817 यूनिट तक पहुंच गई, जो साल 2024 की तुलना में 77 फीसदी अधिक है। पिछले साल कुल 99,875 इलेक्ट्रिक कारें ही बिकीं थीं। इस वृद्धि के पीछे प्रमुख कारक कंपनियों की नई पेशकश और ग्राहकों में बढ़ती जागरूकता हैं। टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर और महिंद्रा ने इस सेगमेंट में खास पकड़ बनाई। टाटा मोटर्स ने बढ़त बनाए रखी टाटा मोटर्स ने 2025 में कुल 70,004 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। नेक्सॉन ईवी, हैरियर ईवी, पंच ईवी और टियागो ईवी सबसे अधिक बिकने वाली कारें रही। टाटा की बिक्री में 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि साल 2024 में यह संख्या 61,799 थी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर का जलवा एमजी मोटर ने भारतीय बाजार में 51,387 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। विंडसर ईवी की जबरदस्त लोकप्रि...