Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोटरसाइकल मार्केट, 22 करोड़ से ज्यादा बाइक्स, चीन और पाकिस्तान भी फेल

नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा मोटरसाइकल रखने वाले देशों की सूची में भारत पहले स्थान पर है। देश में कुल 221 मिलियन यानी 22 करोड़ 10 लाख से ज्यादा बाइक्स हैं। इसके बाद इंडोनेशिया, चीन, वियतनाम और पाकिस्तान जैसे देश आते हैं, लेकिन भारत की तुलना में इनके आंकड़े काफी कम हैं।

This slideshow requires JavaScript.

150 करोड़ की आबादी वाला भारत इस मामले में दुनिया में सबसे बड़ा बाजार है और चीन और पाकिस्तान समेत सभी देश इसके सामने टिक नहीं पाते। चीन में कुल 85 मिलियन, जबकि पाकिस्तान में केवल 25 मिलियन मोटरसाइकल हैं। भारत में चीन के मुकाबले लगभग 3 गुना और पाकिस्तान के मुकाबले 9 गुना ज्यादा बाइक्स हैं।

दुनिया के टॉप 10 मोटरसाइकल मार्केट

  1. भारत: 221 मिलियन
  2. इंडोनेशिया: 112 मिलियन
  3. चीन: 85 मिलियन
  4. वियतनाम: 58 मिलियन
  5. पाकिस्तान: 25 मिलियन
  6. थाइलैंड: 21.6 मिलियन
  7. मलयेशिया: 14.9 मिलियन
  8. सऊदी अरब: 14.2 मिलियन
  9. ताइवान: 14 मिलियन
  10. ब्राजील: 12.9 मिलियन

भारत में बाइक्स की बंपर बिक्री

भारतीय बाजार में हीरो स्प्लेंडर पिछले 25 साल से सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल है और यह करोड़ों लोगों के बीच लोकप्रिय है। इसके अलावा हीरो HF डीलक्स, होंडा शाइन, बजाज पल्सर और प्लेटिना, तथा टीवीएस अपाचे सीरीज और रेडर भी लोगों को खूब पसंद आती हैं।

पावरफुल बाइक्स के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड, हार्ले डेविडसन, ट्रायम्फ, जावायेज़्दी समेत अन्य ब्रांड भी भारत में अपने कद्रदान बनाए हुए हैं।

भारत के इस मोटरसाइकल बाजार की ताकत और विविधता ने इसे विश्व का सबसे बड़ा और प्रतिस्पर्धात्मक बाइक मार्केट बना दिया है।

 

Leave a Reply