Thursday, February 19

रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश पर लगाया बड़ा आरोप, केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर को हटाने की मांग

पुणे: एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि टीडीपी नेताओं की वीएसआर कंपनी के साथ गहरी नजदीकी है। उन्होंने जांच पूरी होने तक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को हटाने की मांग की है।

This slideshow requires JavaScript.

टीडीपी नेताओं और वीएसआर की नजदीकी

रोहित पवार ने कहा कि वीएसआर के मालिक रोहित सिंह के कई नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं, जिनमें महाराष्ट्र और टीडीपी दोनों के कई नेता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोहित सिंह की शादी में कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। एविएशन मिनिस्टर, जो टीजीपी से हैं, लगातार कह रहे हैं कि एयरक्राफ्ट में कोई दिक्कत नहीं थी। रोहित पवार ने सवाल उठाया कि ऐसे में हमें क्यों एतराज नहीं करना चाहिए और जांच पूरी होने तक एविएशन मिनिस्टर को हटाना चाहिए।

वीएसआर में दस्तावेज़ों में हेराफेरी

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि वीएसआर की मदद करने और उन्हें बचाने की जानबूझकर कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि रोहित सिंह देश से बाहर अमेरिका चले गए जबकि जांच अभी पूरी नहीं हुई थी। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि वीएसआर के दस्तावेज़ों में हेराफेरी की जा रही है।

एयरक्राफ्ट में जरूरत से ज्यादा फ्यूल, पायलट पर शक

रोहित पवार ने कहा कि लियरजेट एयरक्राफ्ट के सीनियर पायलट को व्यक्तिगत दिक्कतें थीं और उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता था। मुंबई से बारामती की उड़ान के दौरान एयरक्राफ्ट में जरूरत से ज्यादा फ्यूल भरा गया था, जो गैर-कानूनी था। उन्होंने संदेह जताया कि पायलट का इस्तेमाल जानबूझकर एक्सीडेंट कराने के लिए किया गया और प्लेन क्रैश में इंश्योरेंस का एंगल भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट की कीमत 35 करोड़ थी, लेकिन इसका इंश्योरेंस 210 करोड़ का था।

ब्लैक बॉक्स डैमेज पर उठाए सवाल

रोहित पवार ने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि ब्लैक बॉक्स में आग से कोई नुकसान नहीं हुआ जबकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ब्लैक बॉक्स डैमेज हो गया। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को 1,100 डिग्री सेल्सियस का तापमान झेलना चाहिए और इसमें कॉपर वायर सुरक्षित है, तो यह कैसे डैमेज हो सकता है।

Leave a Reply