Thursday, February 19

पुणे के शिवनेरी किले में भगदड़, शिवाजी जयंती पर 20 घायल

पुणे: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पुणे के शिवनेरी किले में बुधवार रात भगदड़ की घटना हुई। इस दौरान महिला और छोटे बच्चों सहित लगभग 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जुन्नार के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

This slideshow requires JavaScript.

भगदड़ कैसे हुई

शिवाजी जयंती पर हजारों श्रद्धालु शिव ज्योत और भगवा झंडे लेकर किले में दर्शन करने आए थे। अचानक भारी भीड़ के कारण किले के हाथी दरवाजा और अंबरखाना के नीचे गणेश दरवाजा जैसी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर जाम लग गया।

भीड़ में फंसे लोग दम घुटने के कारण किले की टूट-फूटे संरचनाओं पर चढ़ने और दरारों में छिपने लगे। इससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ के हिसाब से पुलिस की तैनाती पर्याप्त नहीं थी, जिससे हालात नियंत्रण से बाहर हो गए।

पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। हालांकि पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने इस मामले पर कहा कि “कोई भगदड़ नहीं हुई, केवल एक भक्त फिसला और इसके कारण कुछ लोग सीढ़ियों पर गिर गए। इनमें से तीन लोग घायल हुए।”

Leave a Reply