Thursday, April 2

पाकिस्तान की हेकड़ी निकालने वाले ईशान किशन का पटना में आलीशान घर, फॉल्स सीलिंग और शानदार वॉल आर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ महज 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले स्टार क्रिकेटर ईशान किशन चर्चा में हैं। जितनी शानदार उनकी बल्लेबाजी रही, उतनी ही खूबसूरत और आलीशान है उनका पटना स्थित घर।

This slideshow requires JavaScript.

आलीशान लिविंग एरिया

बेली रोड, पटना में स्थित ईशान किशन का घर मॉर्डन और लग्जरी डेकोर का बेहतरीन उदाहरण है। फॉल्स सीलिंग में लगी वॉर्म लाइट और ग्रे पत्थर जैसी फिनिश वाली दीवारें कमरे को प्रीमियम लुक देती हैं। गहरे रंग के आरामदायक सोफे और बड़े डार्क फ्रेम वाले वॉल आर्ट से लिविंग एरिया पूरी तरह स्टाइलिश और मॉर्डन लगता है।

बोल्ड और ट्रेंडी इंटीरियर

गलियारों और कमरों में भूरे रंग के लकड़ी के दरवाजे सफेद दीवारों के साथ शानदार कंट्रास्ट बनाते हैं। ग्रे टेक्सचर वॉलपेपर और छत पर बने ज्यामितीय कट्स घर को बोल्ड और ट्रेंडी लुक देते हैं।

पैनल वाली अलमारी और मॉड्यूलर किचन

कमरों में पैनल वाली अलमारी सादगी और प्रीमियम डिज़ाइन का मिश्रण पेश करती है। न्यूट्रल रंगों के साथ घुमावदार लकड़ी के पैनल घर को बड़ा और हवादार दिखाते हैं।
मॉड्यूलर किचन में काले ग्रेनाइट काउंटरटॉप और चिमनी के साथ खाना बनाना एक शानदार अनुभव बन जाता है। सफेद दीवारों और क्रीम संगमरमर के फर्श का तालमेल पूरे एरिया को हवादार और विशाल बनाता है।

बगीचा और पार्किंग एरिया

घर के बाहरी हिस्से में हरियाली और प्राकृतिक शांति का सुंदर मिश्रण है। बगीचे में घने पेड़-पौधे और झाड़ियां वातावरण को ताजा रखते हैं। खुली जगह पर बैठने और टहलने की सुविधा के साथ बड़ा पार्किंग एरिया भी मौजूद है, जो टीन की छत से ढका हुआ है।

ईशान किशन का यह घर न केवल उनके लग्जरी लाइफस्टाइल को बयां करता है, बल्कि घर के डेकोर से हर घर में क्लासी और मॉडर्न लुक के लिए प्रेरणा भी मिलती है।

Leave a Reply