Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली AIIMS ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक साल में 48 लाख से अधिक मरीजों का OPD में इलाज

नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान AIIMS दिल्ली ने एक साल के भीतर 48,43,572 मरीजों का OPD (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में इलाज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह आंकड़ा अस्पताल के लगातार बढ़ते बेड्स और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता को दर्शाता है।

This slideshow requires JavaScript.

अधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-25 में AIIMS में कुल बेड्स की संख्या बढ़कर 3,657 हो गई, जबकि OPD में मरीजों की संख्या 48,43,572 रही। वहीं IPD (इंटर्नल पेशेंट डिपार्टमेंट) में 3,61,236 मरीजों का इलाज किया गया।

पिछले वर्षों से तुलना

साल 2022-23 के आंकड़ों के मुकाबले, OPD में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में 5,87,771 का इजाफा हुआ, जो 13.81% की बढ़ोत्तरी है। वहीं IPD में मरीजों की संख्या 2,80,770 से बढ़कर 3,61,236 हो गई, यानी 28.65% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी। इस प्रकार एक तिहाई से अधिक मरीजों का एडमिशन बढ़ा है।

AIIMS की सफलता का राज

देश में अब लगभग 22 AIIMS संस्थान काम कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली AIIMS की सफलता और वर्क कल्चर उन्हें अलग बनाता है। पूरे देश से लोग इलाज के लिए यहां आते हैं। गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए AIIMS दिल्ली आखिरी उम्मीद की तरह है। यही विश्वास और भरोसा अस्पताल के स्टाफ को लगातार उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply