Friday, June 12

This slideshow requires JavaScript.

तेज प्रताप यादव का नया वीडियो, अनुष्का यादव की बेटी के पिता को लेकर विवाद जारी

पटना: लालू परिवार के बड़े बेटे और राजद नेता तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी में उठापटक अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। अनुष्का यादव के साथ उनके संबंध और अनुष्का की बेटी के पिता को लेकर चल रहे विवाद के बीच तेज प्रताप ने हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियो में तेज प्रताप यादव भगवान शिव के समक्ष ध्यानमग्न दिखाई दे रहे हैं। पृष्ठभूमि में महादेव की स्तुति का भजन बज रहा है। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “यह वाक्य जीवन के एक नए अध्याय, एक नई शुरुआत या एक नए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का प्रतीक है।”

अनुष्का की बेटी का पिता मैं नहीं: तेज प्रताप

अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप यादव के संबंधों को लेकर चर्चा पिछले विधानसभा चुनावों से पहले ही शुरू हो गई थी। इसी कारण लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से बाहर कर दिया था। 5 फरवरी को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह बहस शुरू हो गई कि बच्ची के पिता कौन हैं। तेज प्रताप ने इस दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि बच्ची के पिता आकाश भाटी हैं।

उधर, छात्र राजद के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव ने दावा किया है कि उनकी बहन अनुष्का यादव लापता हैं और उनका कोई पता नहीं चल रहा। उन्होंने कहा कि वह अनुष्का, उनकी बेटी और तेज प्रताप यादव के संबंध को सबूतों के साथ उजागर करेंगे।

तेज प्रताप और अनुष्का यादव का मामला

लगभग 8 महीने पहले, 24 मई को तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव के साथ अपने 12 साल पुराने संबंध का खुलासा किया था। इसके कुछ ही देर बाद, लालू प्रसाद यादव ने उन्हें परिवार और पार्टी से बेदखल कर दिया। तेज प्रताप ने बाद में दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और पोस्ट फर्जी थी।

तेज प्रताप का नया वीडियो और उनके बयानों ने इस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को साझा करते ही कमेंट्स की भी भारी संख्या में बाढ़ आ गई

Leave a Reply