
अमेरिकी AI स्टार्टअप एंथ्रोपिक ने अपने AI प्लेटफॉर्म Claude Cowork के लिए 11 नए AI टूल्स (प्लगइन्स) लॉन्च किए हैं। इन टूल्स का मकसद कार्यों को तेज, सस्ता और अधिक ऑटोमेटेड बनाना है। इससे दुनियाभर में 30 से अधिक तरह की नौकरियों पर असर पड़ सकता है, खासकर भारत के IT और बिजनेस सेक्टर में। एंथ्रोपिक के ये टूल्स किस तरह की जॉब्स प्रभावित कर सकते हैं और सुरक्षित रहने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं, जानिए:
- Productivity Tool किसकी जॉब प्रभावित: एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, बैक ऑफिस सपोर्ट क्या करें: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेशन, क्लाइंट कम्युनिकेशन, AI सुपरवाइजिंग सीखें, मैनेजमेंट लेवल रोल अपनाएं
-
Enterprise Search किसकी जॉब प्रभावित: रिसर्च असिस्टेंट, इंटरनल सपोर्ट टीम, नॉलेज मैनेजमेंट प्रोफेशनल क्या करें: बिजनेस इनसाइट निकालना सीखें, AI से मिले डेटा को व्याख्या करना सीखें, डोमेन एक्सपर्ट बनें
-
Plugin Create किसकी जॉब प्रभावित: जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वेब डिवेलपर, लो-लेवल ऐप डेवलपमेंट प्रोफाइल क्या करें: AI इंटीग्रेशन, सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस फोकस करें, AI-असिस्टेड डेवलपर बनें
-
Sales किसकी जॉब प्रभावित: टेलीसेल्स एग्जिक्यूटिव, इनसाइड सेल्स, जूनियर बिजनेस डिवेलपमेंट प्रोफाइल क्या करें: हाई-वैल्यू क्लाइंट डीलिंग, नेगोशिएशन, AI लीड्स क्लोज करना सीखें, मार्केट में अपना नेटवर्क बनाएं
-
Finance किसकी जॉब प्रभावित: अकाउंट एग्जिक्यूटिव, जूनियर फाइनैंशल एनालिस्ट, बुक-कीपिंग प्रोफाइल क्या करें: स्ट्रैटजिक फाइनैंस, AI आउटपुट ऑडिट, रेगुलेटरी नॉलेज, फाइनैंस-टेक स्किल्स सीखें
-
Data किसकी जॉब प्रभावित: डेटा एनालिस्ट, MIS एग्जिक्यूटिव, रिपोर्टिंग प्रोफाइल क्या करें: एडवांस एनालिटिक्स, बिजनेस स्टोरीटेलिंग, AI मॉडल मॉनिटरिंग, डोमेन-विशेष डेटा एक्सपर्ट बनें
-
Legal किसकी जॉब प्रभावित: लीगल असिस्टेंट, जूनियर लॉयर, पैरालीगल स्टाफ क्या करें: AI-आधारित लीगल रिसर्च, स्ट्रैटजिक एडवाइस, रेगुलेटरी इंटरप्रिटेशन, क्लाइंट काउंसलिंग सीखें
-
Marketing किसकी जॉब प्रभावित: कंटेंट राइटर, सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग फ्रेशर्स क्या करें: ब्रांड स्ट्रैटजी, AI जेनरेटेड कंटेंट एडिटिंग, डेटा-ड्रिवन मार्केटिंग, कंज्यूमर बिहेवियर समझें
-
Customer Support किसकी जॉब प्रभावित: कस्टमर सपोर्ट एग्जिक्यूटिव, कॉल सेंटर, बीपीओ/एलपीओ स्टाफ क्या करें: एस्केलेशन, क्राइसिस हैंडलिंग, AI सुपरवाइजर रोल अपनाएं, इमोशनल इंटेलिजेंस बढ़ाएं
-
Product Management किसकी जॉब प्रभावित: असोसिएट प्रोडक्ट मैनेजर, जूनियर प्रोडक्ट एनालिस्ट, फीचर ट्रैकिंग प्रोफाइल क्या करें: बिजनेस विज़न, क्रॉस-फंक्शनल लीडरशिप, AI-Driven प्रोडक्ट स्ट्रैटजी, यूजर प्रॉब्लम को प्रोडक्ट में बदलना सीखें
-
Biology Research किसकी जॉब प्रभावित: रिसर्च असिस्टेंट, लैब डेटा एनालिस्ट, जूनियर साइंटिस्ट क्या करें: एक्सपेरिमेंट डिजाइन, AI-सहयोगी रिसर्च, डेटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स और कंप्यूटेशनल टूल्स की समझ बढ़ाएं
सारांश:
एंथ्रोपिक के AI टूल्स से नौकरियों पर असर जरूर पड़ेगा, लेकिन AI के साथ काम करना सीखना और नई स्किल्स अपनाना जॉब सुरक्षित रखने का रास्ता है।
