
फार्मेसी की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शानदार अवसर दिया है। बैंक को फार्मासिस्ट की जरूरत है और यह भर्ती बिना किसी एग्जाम के की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन फॉर्म निर्धारित पते पर भेजकर आवेदन कर सकते हैं।
RBI फार्मासिस्ट वैकेंसी 2026 – मुख्य जानकारी
-
भर्ती संस्था: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, गुवाहाटी
-
पद: फार्मासिस्ट (Part-Time)
-
पदों की संख्या: 02
-
सैलरी: ₹400 प्रति घंटे, दैनिक 5 घंटे से ज्यादा नहीं, सप्ताह में 30 घंटे से अधिक नहीं
-
आवेदन शुरू: 08 फरवरी 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 09 मार्च 2026, शाम 5 बजे तक
-
चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू
-
फॉर्म भेजने का पता:
Regional Director, Reserve Bank of India,
Human Resource Management Department (Recruitment Section),
Station Road, Panbazar, Guwahati – 781001 -
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: RBI Pharmacist Recruitment 2026 PDF
योग्यता और अनुभव
-
मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या बैचलर डिग्री (B.Pharm)
-
उम्मीदवार का स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य
-
कम से कम 2 साल का फार्मासिस्ट अनुभव
-
बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना चाहिए
-
10वीं पास या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता
अप्लाई कैसे करें
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
-
नोटिफिकेशन में Annex-I में दिए गए “Applicant for Engagement as Part Time Pharmacist on Contract Basis with Fixed Hourly Remuneration” फॉर्म खोलें।
-
फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पिता/पति का नाम, पता, फोन, ईमेल, जन्मतिथि, डोमिसाइल, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, नेशनलिटी आदि सही-सही भरें।
-
फॉर्म में हस्ताक्षर और तारीख डालें।
-
सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म निर्धारित पते पर ऑफलाइन भेजें।
-
इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों से बैंक द्वारा संपर्क किया जाएगा।
नोट: इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और फॉर्मेट के लिए उम्मीदवारों को RBI की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन अवश्य चेक करनी चाहिए।
