Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

Metro Jobs 2026: मुंबई मेट्रो में असिस्टेंट और जनरल मैनेजर बनने का मौका, सैलरी ₹2.80 लाख तक, उम्र सीमा 50 साल तक

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 50 साल से ऊपर के उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर दिया जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

मुंबई मेट्रो में वैकेंसी और सैलरी

पद का नाम सैलरी (₹) नियुक्ति वैकेंसी
जनरल मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) (E8) 1,20,000 – 2,80,000 रेगुलर/डेप्युटेशन 01
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (PST) (E4) 70,000 – 2,00,000 कॉन्ट्रैक्ट/डेप्यूटेशन 01
डिप्टी इंजीनियर (सिविल) (E2) 50,000 – 1,60,000 कॉन्ट्रैक्ट/डेप्यूटेशन 01
डिप्टी इंजीनियर (S&T) (E2) 50,000 – 1,60,000 कॉन्ट्रैक्ट/डेप्यूटेशन 01
जूनियर इंजीनियर-II (S&T) (W6) 35,280 – 67,920 कॉन्ट्रैक्ट 01
असिस्टेंट (IT)-I (W5) 34,020 – 64,310 कॉन्ट्रैक्ट 01
कुल 06

योग्यता की आवश्यकताएँ

  • जनरल मैनेजर (E8): इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और IRSEE SAG/NF-SAG/IRSEE या संबंधित क्षेत्र में 18 साल का अनुभव। उम्र अधिकतम 55 वर्ष।

  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (E4): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिग्री और 7–10 साल का अनुभव। उम्र अधिकतम 40 वर्ष।

  • डिप्टी इंजीनियर (सिविल) (E2): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री और 4 साल का अनुभव। उम्र अधिकतम 35 वर्ष।

  • डिप्टी इंजीनियर (S&T) (E2): इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा + 5–6 साल अनुभव।

  • जूनियर इंजीनियर-II (S&T): इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन बी.ई/बी.टेक या डिप्लोमा + 8–9 साल अनुभव। उम्र अधिकतम 35 वर्ष।

  • असिस्टेंट (IT)-I (W5): बी.ई/बी.एससी (IT/कंप्यूटर साइंस) या समकक्ष योग्यता, 2 साल का IT अनुभव।

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी योग्यता और अनुभव की जानकारी MMRCL के आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट recruitment.mmrcl.com पर जाकर Careers सेक्शन में MMRCL Recruitment Advertisement 2026-01 पर जाएं।

  • वैध ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।

  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें और पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, रिज्यूम, करंट सैलरी स्लिप अपलोड करें।

  • गवर्नमेंट सेक्टर में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स के साथ भेजना होगा।

  • फॉर्म भेजने का पता: सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (HR), मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, MMRCL – लाइन 3 ट्रांसिट ऑफिस, ई ब्लॉक, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा ईस्ट, मुंबई

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026

विशेष जानकारी

इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को उच्च सैलरी और सरकारी क्षेत्र में स्थिर कैरियर का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।

Leave a Reply