Saturday, February 7

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अल्टो कार पलटी, गाजियाबाद के 2 SI समेत 4 घायल

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। माइल्स 97 पर एक अल्टो कार पलट गई, जिसमें गाजियाबाद में तैनात दो उप निरीक्षक, बलात्कार के आरोपी और चालक घायल हो गए। सभी घायलों को पिठला अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर स्थिति वाले आरोपी और चालक को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया।

This slideshow requires JavaScript.

आरोपी को गाजियाबाद ला रहे थे पुलिसकर्मी

जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी निवासी विश्वकांत पर रेप का मामला दर्ज था। उसे गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक अतुल कुमार और उप निरीक्षक विपिन कुमार बिहार गए। आरोपी को गिरफ्तार कर वे अल्टो कार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजियाबाद ला रहे थे। कार का संचालन चालक वसीम कर रहा था।

पलटने का कारण और हादसे की भयावहता

माइल्स 97 पर पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलट गई। हादसे में कार में बैठे सभी घायल हो गए। सूचना पर PRV 6105 की टीम और यूपीडा की टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर पिठला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की हालत नाजुक

पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान बलात्कार के आरोपी विश्वकांत और चालक वसीम की हालत गंभीर पाई गई, इसलिए उन्हें अयोध्या के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह ने दी और बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply