Sunday, March 22

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत से मैच का बहिष्कार, विराट कोहली के कोच का बड़ा बयान – “पाकिस्तान को भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान”

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि वे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले का बहिष्कार करेंगे। इस फैसले के राजनीतिक और क्रिकेटिंग निहितार्थ दोनों ही गंभीर हैं।

This slideshow requires JavaScript.

राजकुमार शर्मा ने क्या कहा:
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने एएनआई से कहा:
“बहुत अनफॉर्चुनेट है और यह बड़ा ही अजीब फैसला है पाकिस्तान का। पहले बांग्लादेश के सपोर्ट में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत में नहीं खेले, अब उन्होंने खुद भी बैकआउट करने का निर्णय लिया है। इससे पाकिस्तान क्रिकेट, उनके प्लेयर्स और आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। मुझे लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस फैसले पर दोबारा विचार करेगा।”

राजकुमार शर्मा ने आगे कहा:
“क्रिकेट में भारत पाकिस्तान से बहुत आगे है। यह एक पॉलिटिकल फैसला है। अगर ICC उनके खिलाफ कार्रवाई करती है तो PCB को बड़ा नुकसान होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि वे अपने इस डिसीजन पर दोबारा सोचेंगे।”

सलमान आगा ने अपने बयान में कहा:
पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान आगा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद कहा कि यह फैसला उनका या खिलाड़ियों का नहीं है। उन्होंने कहा:
“जो PCB चीफ या सरकार कहेगी, हम वही करेंगे।”

इस पूरे मामले में अब यह देखना होगा कि ICC पाकिस्तान के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट को गंभीर नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply