
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश की आड़ में नया ड्रामा खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि वे भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करेंगे। अगर पाकिस्तान इस फैसले पर अड़े रहे और भारत के खिलाफ मैच नहीं खेले, तो आईसीसी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।
ICC से संभावित कार्रवाई:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी को अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से भारत के खिलाफ मैच न खेलने का कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। हालांकि, अगर PCB की तरफ से ऑफिशियल नॉटिस आई, तो ICC बड़े कदम उठा सकती है। इसमें शामिल हो सकते हैं:
-
पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करना।
-
राजस्व संबंधी प्रतिबंध लगाना।
-
पाकिस्तान सुपर लीग के लिए विदेशी खिलाड़ियों को NOC देने से रोकना।
-
ICC रैंकिंग और WTC पॉइंट्स पर असर पड़ना।
पाकिस्तान ने किया ड्रामा:
पाकिस्तान यह सब बांग्लादेश के समर्थन में कर रहा है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों के चलते भारत में मैच खेलने से मना किया था। ICC ने बांग्लादेश की मांग को अस्वीकार किया और उन्हें टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया। पाकिस्तान ने इस पूरे मामले में बांग्लादेश का खुलकर समर्थन किया।
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर दिखाया दम:
वहीं, पाकिस्तान ने 1 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 में 112 रन से जीत दर्ज कर तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की। उन्होंने इसी दौरान टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जर्सी भी रिवील कर दी।
इस पूरे मामले में अब यह देखना होगा कि ICC पाकिस्तान के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाती है, क्योंकि भारत से मैच का बहिष्कार उनके लिए गंभीर परिणाम ला सकता है।