Tuesday, June 16

This slideshow requires JavaScript.

कपिल शर्मा के शो को कानूनी झटका, गानों के बिना लाइसेंस इस्तेमाल पर विवाद

 

This slideshow requires JavaScript.

 

कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नए सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होते ही कानूनी पचड़े में फंस गया है। तीसरे सीजन में तीन बॉलीवुड गानों का बिना अनुमति इस्तेमाल करने के आरोप में फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (PPL) इंडिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज किया है।

 

शो में इस्तेमाल हुए गानों में शामिल हैं:

 

‘M बोले तो’ – मुन्ना भाई MBBS (2003)

‘रामा रे’ – कांटे (2002)

‘सुबह होने ना दे’ – देसी बॉयज (2011)

 

PPL इंडिया का दावा है कि ये गाने कॉपीराइट एक्ट, 1957 के तहत ‘पब्लिक परफॉर्मेंस’ में आते हैं और इनका इस्तेमाल करने के लिए राइट्स होल्डर से लाइसेंस लेना अनिवार्य था। पर ना तो कोई लाइसेंस लिया गया और ना ही अनुमति दी गई। इसके चलते प्रोडक्शन कंपनियां K9 फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और बीइंगयू स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप है।

 

तीसरे सीजन के ये एपिसोड 21 जून से 20 सितंबर के बीच स्ट्रीम हुए थे। पहले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर, दूसरे में ‘रामा रे’ ट्रैक और तीसरे में अक्षय कुमार के एपिसोड में ‘सुबह होने ना दे’ बजाया गया।

 

शो के चौथे सीजन में प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। उनके पहले एपिसोड में एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का प्रमोशन हुआ, जिसमें महेश बाबू भी हैं। फिल्म का बजट लगभग 1300 करोड़ बताया गया है।

 

 

Leave a Reply