सोनभद्र के किरवानी जंगल में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला धंसने से 6 महिलाएं दबीं, 3 की मौत
सोनभद्र (ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के किरवानी जंगल में रोजमर्रा के काम के लिए मिट्टी निकालने गई महिलाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा टीला धंस गया, जिससे छह महिलाएं मलबे में दब गईं, जिनमें तीन महिलाओं की मौत हो गई।
हादसे का विवरण
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में यह घटना हुई। गांव की महिलाएं मिट्टी निकालने गई थीं, तभी मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
राहत और बचाव कार्य
सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से राहत अभियान चलाया गया। अब तक तीन महिलाओं के शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं। दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक अन्य महिला की तलाश लगातार जारी है।
मृतकों की पहचान:
...










