Monday, February 23

GDA Plot Scheme 2026: 14 साल बाद जीडीए ने नई प्लॉट स्कीम लॉन्च, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद: लंबे इंतजार के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने नई नंदग्राम भूखंडीय योजना 2026 की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को योजना का ब्रोशर जारी कर इसे औपचारिक रूप दिया। करीब 14–15 साल बाद जीडीए द्वारा लायी गई यह नई योजना स्थानीय लोगों में उत्साह का कारण बन गई है।

This slideshow requires JavaScript.

नूरनगर और नंदग्राम में विकसित होगी योजना

योजना के तहत नूरनगर और नंदग्राम क्षेत्र में भूखंड उपलब्ध होंगे। आवासीय भूखंडों का आकार 60 वर्ग मीटर से लेकर 221 वर्ग मीटर तक होगा। प्लॉट की कीमत 79,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। आवंटन पूरी तरह पारदर्शी ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन और भुगतान प्रक्रिया

इस योजना में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकेंगे। इच्छुक आवेदक GDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरते समय कुल मूल्य का 10 प्रतिशत (रिजर्व कैटेगरी के लिए 5 प्रतिशत) जमा करना होगा। शेष राशि किस्तों में जमा की जा सकेगी, जिस पर 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लागू होगा।

3 साल में मिलेगा कब्जा

GDA के अनुसार, पूरी धनराशि जमा करने के बाद तीन वर्षों के भीतर भूखंड का कब्जा दे दिया जाएगा। योजना को पारदर्शी और आमजन के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से ई-लॉटरी प्रणाली अपनाई गई है।

आवासीय विकल्पों में बढ़ेगी उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई योजना से गाजियाबाद में आवासीय भूखंड की तलाश करने वाले लोगों को बड़ा अवसर मिलेगा। इसके अलावा यह योजना क्षेत्र में रियल एस्टेट गतिविधियों को भी नई गति दे सकती है।

Leave a Reply