देवता को आराम तक नहीं, SC ने बांके बिहारी मंदिर की विशेष पूजा पर जताई चिंता
मथुरा: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में पैसों के बदले संपन्न श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन कराने की प्रथा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी व्यवस्था से देवता के निर्धारित विश्राम समय में बाधा आती है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्या कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को यह टिप्पणी करते हुए कहा, “जब मंदिर दोपहर में देवता के विश्राम के लिए बंद रहता है, उस समय भी विशेष दर्शन कराए जाने से देवता को एक मिनट का भी आराम नहीं मिलता। यही समय देवता का सबसे अधिक शोषण होता है।”
यह मामला गोस्वामी समुदाय के सदस्यों द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर के विश्राम काल में भी विशेष पूजा और दर्शन कराए जाते हैं, जिससे परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान प्रभावित होते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने अदालत को बताया कि मंदिर में ग्रीष्म और श...










