Wednesday, February 25

punjab & hariyana

पार्थ पवार अप्रैल में लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, 6 साल के पूर्ण कार्यकाल की तैयारी
punjab & hariyana, State

पार्थ पवार अप्रैल में लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, 6 साल के पूर्ण कार्यकाल की तैयारी

पुणे: महाराष्ट्र के पवार परिवार में अजित पवार के निधन के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। इस बीच, पार्थ पवार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार, वे सुनेत्रा पवार के संभावित इस्तीफे से रिक्त होने वाली सीट से नहीं, बल्कि अप्रैल में होने वाले 7 सीटों के चुनाव में 6 साल के पूर्ण कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेंगे। अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के भीतर नेतृत्व की बहस तेज है। सुनेत्रा पवार अब महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम हैं और उन्हें एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना प्रबल है। डिप्टी सीएम बनने के बाद सुनेत्रा पवार के बारामती से विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार पार्थ पवार चाहते हैं कि उनका कार्यकाल 2032 तक चले, जबकि सुनेत्रा पवार की सीट पर जाने से उनका कार्यकाल केवल 2028 तक रहेगा। इससे उन्हें लंबी अवधि तक राज्यसभा में सक्रिय रहने का अवसर मिलेगा। राज...
हरियाणा में मुस्लिम युवती ने दलित युवक से किया प्रेम विवाह, सुरक्षा की गुहार लगाई
punjab & hariyana, State

हरियाणा में मुस्लिम युवती ने दलित युवक से किया प्रेम विवाह, सुरक्षा की गुहार लगाई

हरियाणा के नूंह जिले में एक मुस्लिम युवती ने दलित युवक से प्रेम विवाह किया है और अब उसने सुरक्षा की मांग करते हुए प्रशासन से मदद मांगी है। युवती नजराना ने आरोप लगाया है कि उनके विवाह के बाद युवक के परिवार को सामाजिक बहिष्कार और दबाव का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें गांव पाटला शाहपुरी छोड़ना पड़ा। नजराना ने बताया कि उनकी शादी मोहित से पूरी सहमति और इच्छा से हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी उम्र कानूनी रूप से पूरी है और कोर्ट में उनका बयान दर्ज हो चुका है। युवती ने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने गलत जन्म प्रमाण पत्र पेश कर उन्हें गलत रूप में प्रस्तुत किया। नजराना ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कहा कि विधायक मामन खान उनके रिश्तेदार हैं, लेकिन वह अपने पति मोहित और उसके परिवार को डराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मोहित और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए और उ...
राहुल गांधी के ‘गद्दार दोस्त’ पर रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार, बोले- देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं
punjab & hariyana, State

राहुल गांधी के ‘गद्दार दोस्त’ पर रवनीत सिंह बिट्टू का पलटवार, बोले- देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं

लोकसभा में बुधवार को 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा जारी रहा। इसी बीच कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और नेता विपक्ष राहुल गांधी आमने-सामने आ गए, जहां दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद को ‘गद्दार दोस्त’ बताया, तो रवनीत सिंह बिट्टू ने पलटवार करते हुए कहा कि वह देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं रखते। बिट्टू ने राहुल गांधी से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया। कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टूकेंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा के लिए चुना और वे एनडीए के तीसरे कार्यकाल में रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बने। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते हैं। 2009, 2014 और 2019 में वे कांग्रेस के टिकट पर लुधियाना से ...
हरियाणा में सस्ते औद्योगिक प्लॉट, मल्टी-स्टोरी फैक्ट्रियां बनेंगी संभव, सरकार इसी माह लाएगी नई औद्योगिक नीति
punjab & hariyana, State

हरियाणा में सस्ते औद्योगिक प्लॉट, मल्टी-स्टोरी फैक्ट्रियां बनेंगी संभव, सरकार इसी माह लाएगी नई औद्योगिक नीति

हरियाणा की नायब सैनी सरकार इस माह नई औद्योगिक नीति पेश करने जा रही है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारी नीति के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। नई नीति में उद्योगपतियों को कई रियायतें और छूट दी जाएंगी, जिससे कारोबारियों को जमीन और निर्माण की बाधाओं से राहत मिलेगी। वर्तमान में औद्योगिक इकाइयों में 15 मीटर से अधिक ऊँचाई पर निर्माण की अनुमति नहीं थी। नई नीति में यह सीमा पूरी तरह हटा दी जाएगी। उद्योगपति अब मल्टी-स्टोरी फैक्ट्रियां, वेयरहाउस और यूनिट्स अपने प्लॉट के अनुसार ऊपर की ओर विस्तार करते हुए बना सकेंगे। इससे वर्टिकल इंडस्ट्रियल ग्रोथ मॉडल को बढ़ावा मिलेगा और गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, सोनीपत, पानीपत जैसे महंगे इलाकों में बड़े उद्योग स्थापित करना आसान होगा। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि नई औद्योगिक नीति का उद्देश्य उद्योगों को जमीन की कम...
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप
punjab & hariyana, State

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिद्दीकी को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिद्दीकी पर गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियाँ सामने आने की संभावना जताई जा रही है। यूनिवर्सिटी पहले भी कई केंद्रीय एजेंसियों की जांच के घेरे में रही है। आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक मामले में विश्वविद्यालय के कुछ मेडिकल स्टाफ की भूमिका उजागर हुई थी। इस मामले में एनआईए और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विश्वविद्यालय से जुड़े दो डॉक्टरों मुजम्मिल अहमद गनई और शाहीन सईद को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, लाल किले विस्फोट मामले में दोषी ठहराए गए डॉ. उमर का नाम भी इसी संस्थान से जुड़ा बताया...
पंजाब: अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, आय से अधिक संपत्ति का मामला है केंद्र में
punjab & hariyana, State

पंजाब: अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, आय से अधिक संपत्ति का मामला है केंद्र में

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में करीब सात महीने न्यायिक हिरासत में रहने के बाद मजीठिया को सोमवार को जमानत दी गई। यह फैसला उनके साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले साल जून में अमृतसर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। 25 जून 2025 से वे नाभा जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट ने 700 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें जमानत दी। मामले की पृष्ठभूमिपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PCA) के तहत केस दर्ज किया था। आरोप है कि 2007 से 2017 तक विधायक और कैबिनेट मंत्री रहने के दौरान मजीठिया ने अपनी आय से अधिक लगभग 540 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा की। इसक...
पीएम मोदी का मिशन पंजाब: डेरा सचखंड बल्लां से दलित वोटरों तक सीधे संदेश
punjab & hariyana, State

पीएम मोदी का मिशन पंजाब: डेरा सचखंड बल्लां से दलित वोटरों तक सीधे संदेश

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर से 18 किमी दूर डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रविदासिया समुदाय के आध्यात्मिक नेता संत निरंजन दास का हाथ थामकर आशीर्वाद लिया और उनकी गरिमा का सम्मान किया। मंच से उतरते समय पीएम ने यह कहते हुए लोगों का दिल जीत लिया, “हम हैं ना! क्या यह काफी नहीं होगा?” प्रधानमंत्री के इस दौरे को केवल धार्मिक यात्रा के रूप में नहीं देखा जा रहा है। यह कदम पंजाब में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में दलित पॉलिटिक्स में बीजेपी की सक्रिय एंट्री का संकेत माना जा रहा है। विशेष रूप से दोआबा क्षेत्र में, जहां दलित आबादी लगभग 45 प्रतिशत है, डेरा सचखंड बल्लां का प्रभाव 19 विधानसभा सीटों तक माना जाता है। साल 2022 में बीजेपी को पंजाब में सफलता नहीं मिली थी। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने दोआबा में अपनी पकड़ बनाए रखी थ...
हरियाणा पुलिस ने तीन साल पुरानी लूट का किया खुलासा, नेपाल से पुणे तक फैला था जाल, 7 लुटेरे गिरफ्तार
punjab & hariyana, State

हरियाणा पुलिस ने तीन साल पुरानी लूट का किया खुलासा, नेपाल से पुणे तक फैला था जाल, 7 लुटेरे गिरफ्तार

    आशीष शर्मा, यमुनानगर: हरियाणा पुलिस ने तीन साल से बंद पड़े एक लूट के मामले को पुनः खोलकर सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में दो नेपाली युवकों सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।   यह मामला करीब 3 साल पहले 13 जून 2023 को यमुनानगर के एक पॉश इलाके में घटित हुआ था। घटना के समय परिवार के सभी सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और करीब 10 लाख रुपये नकद तथा कीमती जेवरात लूट लिए गए। प्रारंभिक जांच में पर्याप्त सुराग न मिलने के कारण केस को अनट्रेस घोषित कर दिया गया था।   पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घर में नौकर बनकर रह रहे एक नेपाली युवक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी थी। वर्षों बाद पुलिस ने नेपाल से पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य संदिग्ध पुणे से हिरासत में लिए गए।   मुख्य आरोपी बेहद शातिर था और ब...
हरियाणा पुलिस में अनुशासनहीनता पर एडीजीपी का कड़ा रुख, पुलिसकर्मी सस्पेंड
punjab & hariyana, State

हरियाणा पुलिस में अनुशासनहीनता पर एडीजीपी का कड़ा रुख, पुलिसकर्मी सस्पेंड

    झज्जर: हरियाणा पुलिस में अनुशासन के मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। एडीजीपी एच.एस. दून के झज्जर दौरे के दौरान एक पुलिसकर्मी की ड्रेसिंग को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई और मौके पर ही उसे सस्पेंड करने के आदेश दिए गए।   एडीजीपी एच.एस. दून ने झज्जर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, जिसमें लगभग 250 पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि एक पुलिसकर्मी ने वर्दी के साथ जूती पहनने के तरीके में लापरवाही बरती, जिसे अनुशासनहीनता माना गया।   इस मामले में एडीजीपी ने एसीपी डॉ. प्रणव को तलब किया और उनके जवाब से असंतुष्ट होकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि “आप गजटेड अफसर हैं, ऐसे जवाब शोभा नहीं देते। आप किसी पशुपालन विभाग में नहीं हैं।”   एडीजीपी ने स्पष्ट किया कि दंगा नियंत्रण और कानून-व्यव...
नवजोत कौर सिद्धू ने गोमूत्र से जीती कैंसर से जंग, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का दावा
punjab & hariyana, State

नवजोत कौर सिद्धू ने गोमूत्र से जीती कैंसर से जंग, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का दावा

    चंडीगढ़: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सामने दावा किया है कि उन्होंने रोजाना गोमूत्र का सेवन और स्नान करके कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी।   जानकारी के अनुसार, हाल ही में नवजोत कौर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले गौरी गोपाल आश्रम का दौरा किया। वहां उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की और अपनी कैंसर से जुड़ी कहानी साझा की। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया।   वीडियो में अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि नवजोत कौर ने फोर्थ स्टेज के कैंसर को हराया। डॉक्टरों ने उस समय उन्हें केवल चार हफ्ते जीवित रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन उन्होंने गोमूत्र, आयुर्वेदिक दवाओं और संतुलित आहार की मदद से बीमारी को मात दी।   डॉ. नवजोत कौर ने भी वीडियो में स्पष्ट कहा कि वह नियमित रूप से गोमू...