मेडचल–मल्काजगिरी सांसद एटेला राजेंदर ने किए आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी के दर्शन, लिया मंगल आशीर्वाद
मेडचल (तेलंगाना), 14 जुलाई। मेडचल–मल्काजगिरी के सांसद श्री एटेला राजेंदर ने मंगलवार को परम पूज्य सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक एवं खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी महाराज साहब तथा पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी महाराज साहब सहित ठाणा-9 के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर दर्शन-वंदन किए और उनका मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सांसद श्री राजेंदर ने आचार्यश्री से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए समाज में शांति, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और मानवीय सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश ग्रहण किया। गुरुदेव ने उन्हें राष्ट्र एवं समाज के कल्याण के लिए सतत कार्य करने का आशीर्वाद प्रदान किया।
दर्शन-वंदन के उपरांत श्री जैन मंदिर 72 जिनालय, मेडचल की ओर से सांसद श्री एटेला राजेंदर का पारंपरिक एवं सम्मानपूर्वक बहुमान किया गया। समारोह श्रद्धा, भक्ति औ...










