शिक्षक का बेटा बना करोड़पति क्रिकेटर, कार्तिक शर्मा को IPL नीलामी में ₹14.20 करोड़, जुनून देख आगरा छोड़ भरतपुर आ गए थे पिता
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के लिए मंगलवार की शाम गर्व और जश्न से भरी रही, जब एक शिक्षक के बेटे ने क्रिकेट के सबसे बड़े मंच आईपीएल में इतिहास रच दिया। आगरा निवासी 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा को आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹14 करोड़ 20 लाख में खरीद लिया। इस बड़ी बोली के साथ ही कार्तिक देश के सबसे महंगे अनकैप्ड युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
ढाई साल की उम्र में थामा बल्ला
कार्तिक शर्मा के पिता मनोज शर्मा, जो पेशे से शिक्षक हैं, बताते हैं कि बेटे ने महज ढाई साल की उम्र में क्रिकेट का बल्ला थाम लिया था। बच्चे के जुनून को पहचानते हुए उन्होंने बड़ा फैसला लिया और बेहतर प्रशिक्षण के लिए आगरा छोड़कर भरतपुर शिफ्ट हो गए। वहीं कार्तिक का दाखिला एसआर क्रिकेट एकेडमी में कराया गया।
कोचों के मार्गदर्शन में निखरा खेल
कार्तिक ने भरतपुर में कोच शत्रुघ्न तिवारी की देखरेख में क्रिकेट की बा...










