शरद पवार पुणे के अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, राज्यसभा जाने पर सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा संकेत
मुंबई/पुणे/दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की वापसी ने हलचल मचा दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और बारामती के कद्दावर नेता शरद पवार को पुणे के अस्पताल से बुधवार को छुट्टी मिल गई। स्वस्थ होकर घर लौटे पवार साहब का स्वागत उनके परिवार और समर्थकों ने किया।
इस मौके पर उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने राज्यसभा जाने को लेकर पहला बयान दिया। उन्होंने कहा, "हमारे कोऑपरेटिव सदस्यों और पदाधिकारियों की यही इच्छा है कि पवार साहब राज्यसभा जाएं। सबको लगता है कि पवार साहब ने साठ साल से लोगों के लिए जो काम किया है, उसे जारी रखना चाहिए।"
सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि पवार साहब ने सभी से कहा है कि मतभेद भूलकर देश की भलाई के लिए काम करना चाहिए। गौरतलब है कि शरद पवार ने अपने छह दशक के राजनीतिक करियर में कभी चुनाव नहीं हारे हैं। वे 14 बार विभिन्न सदनों के लिए चुने जा ...










