कानपुर: हिस्ट्रीशीटर शफीक भयंकर ने रंगदारी का विरोध करने वाले युवक को किया लहूलुहान, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रंगदारी मांगने पर विरोध करने वाले एक युवक के साथ हिस्ट्रीशीटर शफीक उर्फ भयंकर ने बेरहमी दिखाई। आरोप है कि शफीक ने अपने भाई वशीक और साथी अफताब उर्फ सुहेब के साथ मिलकर युवक की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शफीक और अफताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शफीक का भाई वशीक अभी फरार है।
घटना का विवरण
पीड़ित मोहम्मद तहा के अनुसार, 11 दिसंबर को बांसमंडी इलाके में शफीक भयंकर ने परिवार को बर्बाद करने की धमकी देते हुए 10 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की। डर के कारण पीड़ित ने तत्काल 5 हजार रुपये दे दिए और शेष राशि बाद में देने का आश्वासन दिया।
घटना की रात जब पीड़ित चाय की दुकान पर था, तभी आरोपित पहुंचे और शेष रकम की मांग करने लगे। रुपये न होने पर गाली-गलौच और फिर मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि श...










