औद्योगिक हब से रेजिडेंशियल हब तक का सफर
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के मानेसर ने पिछले कुछ सालों में अपना स्वरूप पूरी तरह बदल लिया है। अब यह केवल एक औद्योगिक केंद्र नहीं रह गया है, बल्कि औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स प्रोफेशनल्स के लिए पसंदीदा रिहायशी गंतव्य बनता जा रहा है।
औद्योगिक ताकत और रोजगार के अवसर
आईएमटी मानेसर में लगभग 1,750 एकड़ में फैले 400 से अधिक इंडस्ट्रियल यूनिट्स हैं। इनमें हीरो मोटोकॉर्प, मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक, मारुति सुजुकी और डेंसो जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। मानेसर में एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है और यहां लगातार नई मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियां आ रही हैं। रोजगार के बढ़ते अवसरों के कारण अब रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की मांग भी तेजी से बढ़ी है।
बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा
मानेसर का लोकेशन एनएच-8 (दिल्ली-जयपुर हाईवे), कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-पट...










